
CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
नई औद्योगिक नीति का असर, रायपुर में खुली फार्मा यूनिट
Aspire Pharmaceuticals: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के सेक्टर-5 में एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नई इकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रबंधन को बधाई देते हुए दवा निर्माण की प्रक्रिया का जायजा भी लिया। सीएम का कहना है कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति से रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा।
नारायणपुर मुठभेड़ में बड़ा नक्सली सफाया: PLGA कमांडर समेत 6 ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। 17-18 जुलाई की रात अबूझमाड़ के परिया-काकुर जंगल में चलाए गए ऑपरेशन मानसून के दौरान DRG, STF और BSF की संयुक्त कार्रवाई में PLGA प्लाटून-1 कमांडर राहुल पुनेम उर्फ लच्छू समेत 6 नक्सली मारे गए। इनमें 4 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल ₹48 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया के अनुसार, यह संयुक्त रणनीति नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता है।
बलौदाबाजार में 5,000 से ज्यादा शराब की बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Balodabazar liquor Seizure: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौरेंगा गांव निवासी चूरन वर्मा के कोठार (बाड़ी) से 5088 पव्वा (915.84 बल्क लीटर) नॉन ड्यूटी पेड देसी मसाला शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹5.08 लाख बताई गई है। सूचना के आधार पर की गई तलाशी में शराब की 106 पेटियां मिलीं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं 34(2), 59(क) और 36 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह इस महीने की चौथी बड़ी जब्ती है, जिसमें विभाग को उल्लेखनीय सफलता मिली है।
राजनीतिक मामलों की समीक्षा में जुटी उपसमिति
Abinet Subcommittee: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अगुवाई में मंत्रिपरिषद की उपसमिति ने राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 15 मामलों की समीक्षा की। ये मामले उन अपराधों से जुड़े हैं जो राजनीतिक आंदोलन के दौरान दर्ज हुए थे। समिति की सिफारिशें जल्द मंत्रिपरिषद के सामने पेश की जाएंगी।
मंत्री और विधायक को गाली देना बाबू को पड़ा भारी
Abuse Against Minister & MLA: बलरामपुर के राजपुर जनपद कार्यालय में तैनात एक बाबू संतोष मिश्रा को मंत्री रामविचार नेताम और विधायक उदेश्वरी पैकरा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। ऑडियो वायरल होते ही भाजपा नेताओं ने शिकायत की और पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मोबाइल गेम खेलते-खेलते गिरी बिजली, युवक की मौत
Lightning Strike: रायपुर के खम्हाड़ीह इलाके में मोबाइल गेम खेल रहे एक युवक पर आसमानी बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी कुमार बरसेनी के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
तहसीलदारों ने राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Tehsildar Association: राज्य के तहसीलदारों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात की। इसमें डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोशन, नायब तहसीलदार को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा और सरकारी मोबाइल देने जैसी मांगें शामिल हैं। मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
राजस्व मंत्री से मिली तहसीलदार संघ की टीम, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Tehsildar Association: राजधानी रायपुर में तहसीलदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ की प्रमुख मांगों में तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति, नायब तहसीलदार को राजपत्रित अधिकारी घोषित करना, शासकीय मोबाइल, शासकीय वाहन, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति और लंबित ग्रेड पे सुधार शामिल हैं। मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
CAG की रिपोर्ट से सरकार की मुश्किलें बढ़ीं
CAG Report: विधानसभा में सीएम साय ने CAG की रिपोर्ट पेश की, जिसमें स्काई वॉक को फिजूलखर्ची बताया गया। साथ ही बिजली विभाग और अन्य सरकारी विभागों की लापरवाहियों को भी उजागर किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
युक्तियुक्तकरण नहीं मानने वालों पर गिर सकती है गाज
Suspension Warning: दुर्ग जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण को लेकर दी गई अपील की समयसीमा खत्म हो गई है। अब तक सिर्फ 9 मामलों की सुनवाई हो पाई है, जबकि 138 शिक्षक अब तक जॉइनिंग के लिए नहीं पहुंचे हैं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जॉइनिंग नहीं करने वालों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। छत्तीसगढ़ में सियासत और सिस्टम दोनों अपने-अपने मोर्चे पर सक्रिय हैं। विकास की योजनाएं भी बन रही हैं और भ्रष्टाचार की परतें भी खुल रही हैं। अब देखना है कि 22 जुलाई की कांग्रेस की नाकेबंदी और उसके बाद की राजनीति किस दिशा में जाती है।



