छत्तीसगढ़ के अभिनेता राजेश अवस्थी का निधन: हार्ट अटैक से गई जान, फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे

छत्तीसगढ़ के फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर अभिनेता राजेश अवस्थी का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था और उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता रहे थे और फिल्म जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

सीएम साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

राजेश अवस्थी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके थे और उनकी लोक कला, संस्कृति और परंपरा को संजीवनी देने में महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।” मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी अपने शोक संदेश में कहा, “आज हम सब बहुत दुखी हैं। हमारे पार्टी के सिपाही और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव राजेश अवस्थी का निधन बहुत दुखद है। हम सबने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी कमी कभी नहीं पूरी हो सकेगी।” उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति

Also Read: CM विष्णुदेव साय आज श्रीकोट आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button