CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, बस्तर से पुरी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन से दर्शन आसान, रायपुर में जॉब फेयर आज, अमित शाह की नक्सलवाद पर हाई लेवल बैठक, पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी, उप मुख्यमंत्री साव के जनदर्शन में हंगामा, जल्द कराये E-KYC नहीं तो बंद हो जायेगा राशन मिलना समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।

Table of Contents

बस्तर से पुरी रथ यात्रा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 26 जून और 4 जुलाई को होगी रवाना

Rath Yatra Special Train: पुरी में 27 जून 2025 को होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने बस्तरवासियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 26 जून और 4 जुलाई को बस्तर से पुरी के लिए रवाना होगी, जबकि 28 जून और 6 जुलाई को पुरी से बस्तर लौटेगी। हर साल लाखों श्रद्धालु इस रथ यात्रा में शामिल होते हैं और इस बार स्पेशल ट्रेन से दर्शन आसान होंगे।

बंद हो जाएगा राशन मिलना – बस 7 दिन बाकी, E-KYC नहीं कराया तो 1 जुलाई से नहीं मिलेगा राशन

Ration Card e-KYC Deadline: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी चेतावनी है। यदि आपने 30 जून 2025 तक राशन कार्ड का e-KYC पूरा नहीं कराया, तो 1 जुलाई से राशन मिलना बंद हो जाएगा। सरकार ने इस बार नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि भारत सरकार की “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” योजना के तहत अब आधार प्रमाणीकरण के बिना खाद्यान्न वितरण नहीं होगा। जिन लाभार्थियों ने अब तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें तत्काल निकटतम राशन दुकान या सेवा केंद्र में जाकर यह कार्य पूरा करने की सलाह दी गई है।

बिलासपुर-काचीगुडा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू

Bilaspur Kachiguda Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ने बिलासपुर और काचीगुडा के बीच चार फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. बिलासपुर- काचीगुडा-बिलासपुर के मध्य ट्रेन संख्या 08263/08264 चलाई जाएगी. यह ट्रेन बिलासपुर से 23 जून, 30 जून, 7 जुलाई और 14 जुलाई को रवाना होगी, जबकि वापसी में काचीगुड़ा से 24 जून, 1 जुलाई, 8 जुलाई और 15 जुलाई को चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य श्रेणी, 7 स्लीपर और 2 एसी थ्री-टियर कोच शामिल हैं.

दिल्ली जाएंगे मंत्री लखन लाल देवांगन

Lakhhan Lal Dewangan Delhi Visit: मंत्री लखन लाल देवांगन आज भारत मण्डपम नई दिल्ली में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगे. वे नई दिल्ली से संध्या 7.20 बजे नियमित विमान से प्रस्थान कर रात्रि 8.55 बजे रायपुर लौट आएंगे. बता दें कि वे दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं.

रायपुर में जॉब फेयर आज

Raipur Job Fair: रोजगार की तलाश कर रहे रायपुर जिले के शिक्षित युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा 23 जून 2025 (सोमवार) को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है. यह जॉब फेयर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस हेडक्वार्टर, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा.

अमित शाह ने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों के DGP के साथ की हाई लेवल मीटिंग

Amit Shah Naxal Meeting: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी, एडीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में विष्णुदेव की सरकार और उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने एक रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को द्रुत गति से चलाया और राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव और विजय शर्मा ने नक्सलविरोधी अभियानों को न सिर्फ धार दी, बल्कि समय-समय पर इस अभियान का मार्गदर्शन किया, सुरक्षाबलों का हौंसला भी बढ़ाया और संपूर्णता के साथ इस लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार नक्सली और एक समर्थक गिरफ्तार

Bijapur Naxal Arrest: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को चार नक्सली और एक माओवादी समर्थक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से IED बनाने का सामान, टिफिन बम और बैटरियां बरामद की गईं। ये सभी पिछले साल हुए IED विस्फोट में संलिप्त थे, जिसमें एक बच्चा घायल हुआ था। साथ ही, पोंजेर-पेद्दाकोरमा मार्ग से दो IED बरामद कर बम निरोधक दस्ते ने उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

फर्जी ACB/EOW अफसर हसन आबिदी की DSP से चैट वायरल, उगाही की साजिश का शक

Fake ACB Officer Hasan Abidi: महिला पटवारी के पति से लाखों की ठगी मामले में गिरफ्तार हसन आबिदी की DSP रैंक के अफसर से व्हाट्सएप चैट वायरल हो गई है। खुद को ACB/EOW अधिकारी बताने वाला हसन, चैट में एक केस को “देखने” की बात करता है, जिस पर अधिकारी ‘ओके’ में जवाब देते हैं। यह बातचीत 15 अक्टूबर से 22 दिसंबर 2024 के बीच की बताई जा रही है और इससे दोनों के बीच उगाही की साठगांठ का संदेह गहरा गया है। पुलिस जांच जारी है।


पूर्व CM भूपेश बघेल का करीबी केके श्रीवास्तव EOW की हिरासत में, दस महीने से था फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप

KK Shrivastava Arrested: छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी मामले में फरार चल रहे केके श्रीवास्तव को EOW और रायपुर पुलिस की टीम ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। श्रीवास्तव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है और वह करीब दस महीने से फरार था। उस पर दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ठेका दिलवाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। FIR रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज है, जिसमें श्रीवास्तव और उसके बेटे कंचन श्रीवास्तव नामजद हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खातों से 300 करोड़ रुपये तक का ट्रांजेक्शन फर्जी कंपनियों में किया गया, जिनमें कुछ खाते ईडब्ल्यूएस वर्ग के नाम पर हैं। मामला अब आयकर विभाग को जांच के लिए सौंपा गया है।

उप मुख्यमंत्री साव के जनदर्शन में हंगामा

Dy CM Jan Darshan Chaos: लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब खुड़िया वनपरिक्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए डीएफओ अभिनव कुमार का घेराव कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन भूमि से उन्हें चुनकर हटाया गया, जबकि अन्य कब्जाधारियों को छोड़ दिया गया। भाजपा नेता हुक्मीचंद जायसवाल ने पूर्व रेंजर रुद्र राठौर पर दबाव बनाने और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राठौर ने कहा था, “यहां मैं हूं, जो मैं करूंगा वही होगा।” इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

Also Read: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया दौर: अगले सत्र से बदलेंगी चौथी से आठवीं तक की किताबें, पढ़ाई जाएगी एनसीईआरटी की किताबें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button