
CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे
10 साल बाद मिली राहत: 2813 शिक्षकों को मिलेगा प्राचार्य पद
CG Principle Promotion News: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाईकोर्ट ने 13 याचिकाओं को खारिज करते हुए प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया को वैध ठहराया है। अब 2813 व्याख्याताओं और प्रधानपाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जाएगा। प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। फोरम के पदाधिकारियों के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग जल्द आदेश जारी करेगा। राज्य में प्राचार्य के 4690 स्वीकृत पदों में से अब भी 3224 पद रिक्त हैं।
खनिज ब्लॉकों की नीलामी शुरू, चूना पत्थर से बॉक्साइट तक निवेशकों के लिए मौका
CG Limestone, Bauxite: छत्तीसगढ़ सरकार ने खनिज क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। चूना पत्थर, लौह अयस्क और बॉक्साइट जैसे खनिजों के नए ब्लॉकों की ई-नीलामी शुरू कर दी गई है। नवा रायपुर में प्री-बिड कॉन्फ्रेंस भी रखी गई, जहां निवेशकों को खनिज संपदा से जुड़ी जानकारी दी गई। खनिज सचिव पी. दयानंद ने कहा कि इससे राज्य में खनिज आधारित उद्योगों को नई रफ्तार मिलेगी।
रायपुर-अभनपुर-राजिम रेल लाइन का निरीक्षण, GM ने दिए सुरक्षा और समयसीमा के निर्देश
Raipur Rail line inspection: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम तरुण प्रकाश ने 30 जून को रायपुर-अभनपुर-राजिम रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने आरएसडी यार्ड, अभनपुर स्टेशन और निर्माणाधीन राजिम स्टेशन पर जाकर प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर छाया #CGBusinessEasy, इंडस्ट्री डायलॉग-2 ने मचाया धूम
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 के दौरान चला #CGBusinessEasy हैशटैग माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर पूरे दिन टॉप ट्रेंड्स में रहा। उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों ने राज्य सरकार की “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” पहल की जमकर तारीफ की। इससे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक छवि को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।
छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना की तैयारियां शुरू, IAS मनोज पिंगुआ बने नोडल अधिकारी
CG Caste Census 2027: जातिगत और डिजिटल जनगणना 2027 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS मनोज पिंगुआ को राज्य का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह जनगणना दो चरणों में होगी और पूरे देश में 30 लाख कर्मी शामिल होंगे। केंद्र की अधिसूचना के आधार पर राज्य ने 16 जून 2025 को आदेश जारी किया। यह जनगणना 13,000 करोड़ रुपये की लागत से आयोजित की जाएगी।
CM साय से मिले केंद्रीय मंत्री अठावले, सामाजिक योजनाओं पर हुई बात
CM Sai–Athawale meeting केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मंत्रालय में हुई इस सौजन्य भेंट में सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम साय ने मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत भी किया।
6 साल से निष्क्रिय 345 राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की सख्ती
Election Commission action: भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के 345 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। इन दलों ने 2019 से अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है और इनके दफ्तर भी गायब हैं। निष्क्रिय राजनीतिक दलों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
DJ शोर को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने माना – कानून में है खामी
CG DJ noise बिलासपुर हाई कोर्ट में DJ और लाउडस्पीकर से होने वाली परेशानी पर जनहित याचिका की सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने कोर्ट में स्वीकार किया कि कोलाहल नियंत्रण अधिनियम में कार्रवाई के लिए मजबूत प्रावधान नहीं हैं। अब इस अधिनियम में संशोधन की तैयारी की जा रही है। अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
कांग्रेस विधायक की पड़ोसी से मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
MLA Baleshwar Sahu Arrest: जांजगीर-चांपा जिले में जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अपने पड़ोसी से मारपीट और धमकी देने का आरोप है। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ बना ‘वन क्लिक बिजनेस’ का हब, सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 लॉन्च
CG One-Click Business: सीएम साय ने रायपुर में इंडस्ट्री डायलॉग-2 का उद्घाटन करते हुए वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ सिर्फ कोर सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एआई, फार्मा, एयरोस्पेस, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भी देश का अगुवा राज्य बनेगा।
Also Read: Rule Change From 1st July: 1 जुलाई से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव, आम जनता की जेब और जिंदगी पर सीधा असर, ये चीजें होगी सस्ती



