रायपुर में शारदीय नवरात्रि पर प्रतिमा को लेकर विवाद, प्रशासन ने दिए 4 घंटे में दूसरी मूर्ति लगाने का आदेश

रायपुर: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन राजधानी रायपुर के लोधीपारा इलाके में माता की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह प्रतिमा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आधारित थी। इसमें माता दुर्गा की सवारी शेर को एक बच्ची को बचाते हुए और खुद घायल अवस्था में दिखाया गया था। इसी दृश्य पर स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई।

प्रशासन का हस्तक्षेप

Raipur Statue Controversy: विवाद की सूचना पर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने आयोजकों को चार घंटे के भीतर प्रतिमा हटाने और दूसरी प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया। इस आदेश के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय लोगों का विरोध

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के फैसले का विरोध किया। उनका कहना है कि यह प्रतिमा किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं लगाई गई थी, बल्कि समाज को बेटी बचाने और पढ़ाने का संदेश देने के लिए बनाई गई थी। आयोजकों ने मांग की है कि प्रतिमा को हटाने से पहले उनकी बात सुनी जाए और इसके उद्देश्य को समझा जाए।

बनी हुई है तनातनी

मामले को लेकर इलाके में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल प्रशासन और आयोजकों के बीच बातचीत जारी है। हालांकि लोगों का कहना है कि यह कदम जल्दबाजी में उठाया गया है और प्रतिमा का उद्देश्य केवल सामाजिक संदेश देना था।

Also Read: Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान किस वाहन में होगा, जानिए क्या हैं इसके शुभ संकेत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button