कुरुद न्यायालय को मिला स्थायी अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय का दर्जा

कुरुद: लंबे समय से चली आ रही मांग आखिर पूरी हो गई है। अब कुरुद व्यवहार न्यायालय को स्थायी अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय का दर्जा मिल गया है। पहले यह कोर्ट कैंप व्यवस्था के तहत चलता था, जहां महीने में केवल पांच दिन ही सुनवाई होती थी, जिससे पक्षकारों और वकीलों को भारी असुविधा होती थी।

माननीय उच्च न्यायालय और धमतरी जिला न्यायालय ने अधिवक्ता संघ कुरुद की मांग पर सहमति जताते हुए इसे स्थायी न्यायालय घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद श्री राधेश्याम ध्रुव को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश पदस्थ किया गया है, जो अब नियमित रूप से न्यायिक कार्य करेंगे।

अधिवक्ता संघ और पक्षकारों में हर्ष

कुरुद में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय की स्थापना होने पर अधिवक्ता संघ कुरुद और पक्षकारों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण के साथ संघ के संरक्षक श्री एल.पी. गोस्वामी, अध्यक्ष श्री रमेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्षगण, अधिवक्ता संघ कुरुद के पदाधिकारी, सदस्य एवं न्यायिक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Also Read: कुरूद विधानसभा में नशा और अपराध पर रोक के लिए सरपंचों की पहल, 108 पंचायतों में चलेगा “मेरा गांव मेरा अभियान”

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button