CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में धीमा पड़ा बारिश का सिस्टम, छत्तीसगढ़ समेत कई जिलों में हल्की फुहारें जारी

रायपुर 29 जुलाई 2025: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से झमाझम बरसात कराने वाला मानसूनी सिस्टम अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, इसका असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल भारी बारिश के लिए नया सिस्टम नहीं बना है, लेकिन मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

अभी नहीं होगा ज़ोरदार बारिश

Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में जो मानसूनी द्रोणिका है वो गंगानगर से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। लेकिन छत्तीसगढ़ के ऊपर कोई सक्रिय सिस्टम फिलहाल नहीं बना है, जिससे तेज बारिश हो सके। इसलिए अभी के लिए ज़ोरदार बारिश की उम्मीद करना थोड़ा जल्दबाज़ी होगी।

बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?

Today Weather Update: पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। रघुनाथ नगर में सबसे ज्यादा 3 सेंटीमीटर वर्षा हुई। वहीं दुर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अपेक्षाकृत सामान्य है।

इन जिलों में अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट

IMD Alert: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार, इन क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और खुले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Yellow Alert: यलो अलर्ट वाले जिले हैं – नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा। इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम की ताजा स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यक सतर्कता बरतने की जरूरत है।इन इलाकों के लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली चमकने या तेज़ हवाओं के समय खुले में निकलने से बचें।

फिलहाल की स्थिति – बारिश है लेकिन बिना धमक के

Monsoon 2025: कुल मिलाकर फिलहाल की स्थिति ये है कि छत्तीसगढ़ में बारिश हो तो रही है, मगर वो वाली मूसलाधार नहीं है जिसका लोग इंतज़ार कर रहे हैं। नया सिस्टम बनते ही प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना जताई जा सकती है। तब तक छाते संभाल कर रखिए, बादल अभी यूं ही मनमानी करेंगे।

Also Read: CG IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखें आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button