CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, जमकर बरस सकते हैं बादल

रायपुर.CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून ने सितंबर की शुरुआत के साथ ही रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 सितंबर से बारिश का असर और तेज़ होगा। इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Today Weather News: मौसम विभाग ने जिन जिलों में चेतावनी दी है उनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। बीते 24 घंटों में भी कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

रायपुर में उमस के बाद जोरदार बारिश

Today Raipur Weather Update: सोमवार को रायपुर में सुबह धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा गए और अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लालपुर वेधशाला में घंटेभर की बारिश में 34 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है।

अगस्त में कम बरसे बादल, सितंबर में सुधार की उम्मीद

CG IMD Alert: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जहां प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा हुई थी, वहीं अगस्त में बारिश औसत से काफी कम रही। पूरे प्रदेश में अगस्त में केवल 279 मिमी. बारिश दर्ज की गई। हालांकि सीजन का कुल आंकड़ा अब तक 908 मिमी. पहुंच चुका है जो सामान्य से केवल 4 मिमी. कम है। रायपुर जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 178 मिमी. वर्षा दर्ज हुई है जो सामान्य से करीब 10 फीसदी कम है। मौसम विभाग का मानना है कि सितंबर में बारिश की गतिविधियां बेहतर रहेंगी।

बंगाल की खाड़ी से बन रहा सिस्टम

Rain Alert CG: विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों पर पड़ेगा। 2 से 4 सितंबर के बीच रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

Also Read: 3 बच्चे पैदा करने के बयान पर सियासत गरमाई, भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर में तकरार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button