पहले बनाऊंगा शारीरिक संबंध..फिर लगाउंगा नौकरी! धमतरी के सरकारी अस्पताल में वार्ड आयुक्त ने महिला से की ये मांग, अब पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल से एक शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ वार्ड आयुक्त की नौकरी दिलाने के नाम पर जीवन दीप समिति के एक सदस्य ने एक आदिवासी महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। सरकारी अस्पताल से जुड़े इस मामले ने भर्ती प्रक्रिया और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से की अश्लील डिमांड

यह शर्मनाक घटना तब सामने आई जब धमतरी के जिला अस्पताल की जीवन दीप समिति में वार्ड आयुक्त के पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। शहर की एक आदिवासी महिला ने इस पद के लिए आवेदन जमा किया था।

  • पैसे और संबंध की मांग: आवेदन जमा करने के दो दिन बाद समिति के सदस्य राहुल निर्मलकर ने महिला से मुलाकात की। महिला के आर्थिक स्थिति का हवाला देने पर, आरोपी राहुल निर्मलकर ने दो बार शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी।
  • नौकरी का लालच: आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए कहा कि “कलेक्टर भी तुम्हारी नौकरी नहीं लगवा सकता, अगर संबंध बनाओगी तो सर्जन से बात कर तुम्हें वार्ड आयुक्त की नौकरी दिलवा दूंगा।”

पुलिस से गुहार के बाद आरोपी जेल में

महिला द्वारा इंकार करने के बाद भी आरोपी ने उसे फोन पर परेशान करना जारी रखा। आरोपी की लगातार अश्लील डिमांड से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

  • त्वरित कार्रवाई: पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी राहुल निर्मलकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला जिला अस्पताल में फैले दलाल तंत्र और भ्रष्ट भर्ती प्रक्रिया की पोल खोलता है। सवाल यह है कि जिला प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा या नहीं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

Also Read: धमतरी में बच्चों की पढ़ाई पर सवाल उठाने पर मिली सस्पेंशन की सजा, WhatsApp स्टेटस लगाना बन गया गुनाह, क्या शिक्षा विभाग आलोचना से डर रहा है?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button