
धमतरी: Dhamtari Crime News: जिला इन दिनों खून-खराबे से कांप रहा है। महज 35 दिनों के भीतर 7 लोगों की हत्या ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। कभी दोस्त ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया, तो कभी ढाबे में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग द्वारा महिला और मासूम पर हमला, बेटे द्वारा मां-नानी की हत्या और अब दामाद द्वारा सास की हत्या जैसी वारदातों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ताज़ा वारदात: दामाद ने की सास की हत्या
Dhamtari News: सिहावा थाना क्षेत्र के इच्छापुर गांव में शराब के नशे में धुत दामाद ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी सास की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने गले, कान और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिछले 35 दिनों की हत्याएं
धमतरी जिले में एक के बाद एक खून-खराबे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है।
- 1 अगस्त 2025: बठेना वार्ड में दोस्त ने अपने ही दोस्त शिवा ध्रुव की सिर कुचलकर हत्या कर दी।
- 1 अगस्त 2025 रात: आठ बदमाशों ने ढाबे में तीन युवकों को खंजर से बेरहमी से मार डाला।
- 21 अगस्त 2025: कुरूद थाना चौकी बड़े करेली में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 30 साल की महिला की चाकू से हत्या कर दी और 5 वर्षीय मासूम को घायल कर दिया।
- 2 सितंबर 2025: भानपुरी में तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग कृत राम साहू की हत्या कर लाखों के जेवरात लूट लिए।
- 2 सितंबर 2025 रात: बठेना वार्ड में शराबी बेटे ने मां और नानी पर हमला कर दिया। नानी की मौत हो गई और मां की हालत गंभीर है।
- 4 सितंबर 2025: इच्छापुर गांव में दामाद ने सास को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस व्यवस्था पर सवाल
Dhamtari Crime: लगातार हो रही हत्याओं से जिले में दहशत का माहौल है। सवाल यह है कि क्या पुलिस केवल वारदात के बाद कार्रवाई तक सीमित है? क्यों इन घटनाओं को पहले ही रोकने की कोशिश नहीं की गई? क्या धमतरी में अपराधियों के हौसले कानून से ऊंचे हो चुके हैं?
महज 35 दिनों में 7 हत्याओं की यह काली तस्वीर अब पूरे प्रदेश से पूछ रही है—क्या धमतरी में कानून व्यवस्था केवल कागज़ों पर रह गई है?
Also Read: कुरुद न्यायालय को मिला स्थायी अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय का दर्जा



