कवर स्टोरीछत्तीसगढ़

स्थानीय बोली-भाषा में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र छापेगी भाजपा

कांग्रेस सरकार के विरुद्ध बनाए जा रहे आरोप पत्र को भाजपा स्थानीय बोली में भी प्रकाशित करने जा रही है। इसमें विशेष रूप से आदिवासियों पर फोकस करके दोरली, हल्बी, भतरी, धुरवी, गोंडी (कांकेर क्षेत्र ), गोंडी (दंतेवाड़ा क्षेत्र), गोंडी (बस्तर क्षेत्र), सादरी, कमारी, कुडुख, बघेली, सरगुजिहा, बैगानी और माडिया बोली में इसे प्रकाशित करवाया जाएगा। वनांचलों में रहने वाले आदिवासी इन्हें सरलता से समझ सकें। इसलिए स्थानीय पढ़े-लिखे युवकों से इन्हीं बोली-भाषा में ही इसका वाचन कराया जाएगा।

बस्तर में सबसे अधिक चुनौती

प्रदेश भाजपा ने पहले से ही 23 हजार बूथों में अपने विस्तारकों की नियुक्ति कर रखी है। इसके अलावा महिलाओं से संपर्क साधने के लिए कमल सखी की भी नियुक्ति की जा चुकी हैं। इसके बावजूद बस्तर में भाजपा को सबसे अधिक चुनौती है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिक्कतें आ रही है। यहां 12 विधानसभा सीटें अभी कांग्रेस के पास है। कभी यह सीटें भाजपा के पास थी। ऐसे में भाजपा इन सीटों पर अपनी नजर गड़ाए हुए है।

आरोप पत्र बनाने को इन्हें मिली है जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति गठित की है। इसमें भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर को समिति का संयोजक बनाया गया है। जबकि वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button