
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के हालात बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं दिखेगा। इसके बाद रात और सुबह की ठंड में बढ़ोतरी संभव है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम का ताज़ा हाल
CG Weather News: बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ और सूखा रहा। दिन का सबसे ज्यादा तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ। रात का सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। सभी इलाकों में वर्षा का आंकड़ा शून्य रहा।
रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमान
CG Today Raipur Weather Update: रायपुर में आज सुबह कोहरा छाने की उम्मीद है। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Also Read: VIDEO: बिलासपुर में धर्मगुरु परम आलय का विवादित बयान, कहा- शादी से पहले सेक्स की आजादी मिलनी चाहिए



