
धमतरी: अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़रा नहर में मंगलवार सुबह एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया।
नहर किनारे मिला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों ने नहर में लाल रंग की सलवार-कुर्ती पहने एक युवती का शव तैरते हुए देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, हेमंत साहू, महेंद्र साहू, पप्पू साहू और खिलावन साहू की मदद से शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।

पहचान हुई सोनल राव सालुंके के रूप में
जांच में मृतका की पहचान विंध्यवासिनी वार्ड निवासी सोनल राव सालुंके (24 वर्ष) C/O संतोष राव के रूप में हुई। युवती दो दिनों से लापता थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी।
फैक्ट्री में करती थी काम
जानकारी के अनुसार सोनल टोस्ट फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवती की मौत आत्महत्या है, हादसा है या किसी अन्य कारण से हुई।
जांच के बिंदु
पुलिस की प्राथमिक जांच में कई सवाल उठ रहे हैं:
- युवती नहर में कैसे गिरी?
- क्या यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने धक्का दिया?
- नहर में गिरने के बाद वह 24 घंटे तक कहां और कैसे फंसी रही?
पुलिस की कार्रवाई जारी
शव पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।



