
रायपुर। CG Weather Update Today: कई दिनों की उमस और गर्मी के बाद आखिरकार शनिवार देर रात से राजधानी रायपुर में आसमान खुलकर बरसा। रात करीब 1 बजे से बारिश की जो शुरुआत हुई, वो रुक-रुककर सुबह लगभग पौने 9 बजे तक जारी रही। इस दौरान तेज बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई।
रविवार रात 1 बजे से 2 बजे तक तेज बारिश हुई, उसके बाद लगभग साढ़े तीन बजे से फिर से बूँदाबाँदी शुरू हो गई, जो सुबह 7 से 8 बजे के बीच झमाझम बारिश में बदल गई। राजधानी के लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather News: मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्यभर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। खासतौर पर बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले और सरगुजा संभाग के क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
कौन से सिस्टम ला रहे हैं बारिश?
CG Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल एक मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। यह लाइन चूरू, आर्यनगर, शाहजहांपुर, लखनऊ, पटना, दीघा होते हुए आगे बढ़ रही है।
इसके साथ ही एक और द्रोणिका बिहार से झारखंड होते हुए ओडिशा तक 0.9 किमी से 1.5 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।
वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण भी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा तट और आंध्र प्रदेश के पास सक्रिय है। इसका असर सीधे छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
Today CG Weather: इन तमाम मौसमी सिस्टम के प्रभाव से सोमवार, 21 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश होकर मौसम खुशनुमा रहेगा।
संभावित जिलों में भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर उन इलाकों में जहां पहले से जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई



