धमतरी में शराब चोर गिरफ्तार, दानीटोला शराब दुकान से की थी चोरी

धमतरी: धमतरी पुलिस ने दानीटोला स्थित शराब दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को घटना के बाद तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कृष्णा निर्मलकर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (भा.न्या.सं.) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है।

छत तोड़कर दुकान में घुसकर की थी चोरी

यह घटना 5 अक्टूबर 2025 की रात की है, जब दानीटोला शराब दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति ने छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहाँ से शराब व नकदी की चोरी कर ली थी। प्रार्थी दुर्गेश सोनकर की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्य और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने कृष्णा निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर (उम्र 20 वर्ष), निवासी बरदीपारा धमतरी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी की गई शराब में से कुछ उसने पी ली थी और नकदी खर्च कर दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से व्हाईट रैबिट पौवा, सेवन हावर्स पौवा और ₹1000/- नगद बरामद किए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Also Read: Video: मगरलोड में मामूली विवाद के बाद मुस्लिम नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button