Elephant Alert: धमतरी जिले के सिंगपुर इलाके में दिखे दो दंतैल हाथी, ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

Elephant Alert: धमतरी जिले के जंगलों में दो दंतैल हाथियों की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। ये हाथी विचरण करते हुए अब उत्तर सिंगपुर क्षेत्र तक पहुंच गए हैं।

वन विभाग की टीम लगातार नजर रखे हुए

Elephant Tracking: हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। लोकेशन बदलते रहने वाले इन हाथियों की मूवमेंट ट्रैक की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

गांवों में कराई गई मुनादी

Alert: सुरक्षा की दृष्टि से राजपुर, सोनपैरी, बादलबाहरा, बिरझुली, पेंड्रा और मोहंदी समेत कई गांवों में मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों को सावधान रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है।

फसलों को नुकसान और जानमाल का खतरा

Dhamtari News: बीते दिनों हाथियों ने धमतरी जिले में दर्जनभर लोगों की जान ली है। मौजूदा समय में भी रिहायशी इलाके के करीब पहुंचकर हाथी फसलों को रौंद रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Also Read: धमतरी जिले के कृषि केन्द्रों पर छापामार कार्रवाई, कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button