धमतरी के भानपुरी में बुजुर्ग की हत्या और लूट का खुलासा, 50 लाख की लालच में 6 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी Dhamtari Crime: अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरी में हुई बुजुर्ग की हत्या और लूट के मामले में धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी के लिए बुजुर्ग की जान ले ली थी।

Murder and Loot: 2 सितंबर की रात वारदात

Dhamtari News: ग्राम भानपुरी निवासी 65 वर्षीय कृतराम साहू 1 सितंबर की रात अपने घर में सो रहे थे। आधी रात करीब दो बजे नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और कृतराम साहू और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। आरोपी अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 5 हजार रुपये नगद और मोबाइल लेकर भागने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

Police Action: छह आरोपी गिरफ्तार

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीम गठित की। लगातार खोजबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया है।

Recovery: हथियार, जेवर और नगदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों से कई सामान बरामद किए हैं। इसमें सोने का ईयररिंग, चांदी का पायल, नगदी 1400 रुपये, लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल शामिल है। वारदात के समय पहने कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

आरोपियों की लिस्ट

  1. धनराज यादव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भठेली
  2. हुपेंद्र बांधे, उम्र 18 वर्ष 11 माह, ग्राम भठेली
  3. चेतन कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, ग्राम भठेली
  4. कलेश्वर ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कचना
  5. हेमसागर मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम गुजरा (हाल रायपुर)
  6. सोमप्रकाश देवांगन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कुर्रा

Reason: 50 लाख नकद की झूठी सूचना

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों को खबर मिली थी कि कृतराम साहू के घर में 50 लाख रुपये नकद और 30 लाख के जेवर रखे हैं। इसी लालच में उन्होंने वारदात की साजिश रची और एक दिन पहले घर की रेकी भी की थी। हालांकि घर में उतनी रकम नहीं थी।

Case Update: न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी छह आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है।

Also Read: Dhamtari Crime News: 35 दिन में 7 हत्याओं से दहला धमतरी जिला, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button