Pamgarh MLA Viral Audio: रेत माफिया से पैसों की डील का कथित ऑडियो वायरल, कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने दी सफाई

रायपुर: Pamgarh MLA Viral Audio: पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है। इस ऑडियो में विधायक और रेत कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के बीच पैसों की डील की बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।

ऑडियो में अफसरों को रकम देने की चर्चा

Congress MLA Sesharaj Harvansh: वायरल ऑडियो में कथित तौर पर विधायक शेषराज हरवंश और रोशन नामक व्यक्ति के बीच बातचीत होती सुनाई देती है। इसमें 10 लाख रुपये मासिक देने की बात कही गई है। बातचीत में कलेक्टर को 2 लाख, एसडीएम को 2 लाख और विधायक को 5 लाख रुपये देने की चर्चा सामने आती है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति राघवेंद्र को भी 1 लाख रुपये देने का जिक्र है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अब तक नहीं हुई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

विधायक ने कहा- “यह मेरी आवाज़ नहीं”

मामला तूल पकड़ने पर विधायक शेषराज हरवंश ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने साफ कहा कि वायरल ऑडियो उनकी आवाज नहीं है, बल्कि इसे एडिट कर तैयार किया गया है। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक रूप से फंसाने की साज़िश की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले ही उन्हें इस तरह का ऑडियो बनाए जाने की जानकारी मिल गई थी।

“पैसे और जमीन का लालच देकर दबाव बनाया गया”

विधायक ने आरोप लगाया कि अवैध रेत कारोबार को बढ़ावा देने के लिए उन्हें लालच और दबाव दोनों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पैसा और जमीन देने की पेशकश कर उनसे सहयोग मांगा, लेकिन जब उन्होंने साफ मना कर दिया तो षड्यंत्र रचा गया। शेषराज हरवंश ने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे राजेश भारद्वाज और उनके सहयोगियों का हाथ है।

अवैध रेत खनन में नेताओं पर आरोप

Pamgarh News: विधायक ने अवैध रेत खनन को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि पामगढ़ क्षेत्र की महानदी के सभी घाट अवैध हैं और कई बार कार्रवाई भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के कुछ नेता शामिल हैं। यहां तक कि दो सरपंचों पर भी उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

“मीटिंग और मुलाकात के दावे झूठे”

शेषराज हरवंश ने यह भी कहा कि जिनसे उनकी मुलाकात बताई जा रही है, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस समय उनके बिलासपुर में मिलने की बात कही गई, उस समय वे मस्तूरी में अपनी बहन के घर पूजा में शामिल थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति से सिर्फ इतना कहा था कि वह मीटिंग में जाकर बात करे, क्योंकि वे इस काम में मदद नहीं कर सकतीं।

राजनीति में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा जिले में महानदी और हसदेव नदी से अवैध रेत खनन को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिलती रही हैं। अब कथित ऑडियो के वायरल होने और विधायक की सफाई सामने आने के बाद पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा और अन्य विपक्षी दल इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं, जबकि ruling पार्टी के लिए यह नया सिरदर्द साबित हो रहा है। दक्षिण कोसल किसी भी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।

Also Read: Raipur Nude Party Update: रायपुर न्यूड पार्टी विवाद: कांग्रेस का आरोप, मंत्री के करीबियों को बचा रही भाजपा सरकार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button