PM Kisan 20th installment: PM Kisan: इस दिन आ सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त, खत्म होने वाला है करोड़ों किसानों का इंतजार

PM Kisan 20th installment: PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM-KISAN की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 जुलाई को बिहार के मोतीहारी में दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि उसी दिन पीएम किसान योजना की अगली किस्त किसानों के खातों में जारी की जा सकती है।

20th Installment Date: हालांकि, सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मौजूदा संकेतों को देखते हुए यह तारीख किसानों के लिए अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि अप्रैल-जुलाई की यह किस्त इस बार पहले से ही देरी का शिकार हो चुकी है, जबकि नियमों के अनुसार इसे 31 जुलाई तक जारी किया जाना है।

PM-KISAN 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत केंद्र सरकार देश के 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें प्रत्येक किस्त ₹2,000 की होती है। यह राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। हर वित्तीय वर्ष में पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की आय को स्थिरता प्रदान करना और खेती-किसानी में मदद करना है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का लाभ केवल उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है जिनके पास खेती योग्य भूमि है और जो सक्रिय रूप से कृषि कार्य करते हैं। इस योजना के तहत सभी भूमिधारी (landholding) किसान पात्र माने जाते हैं।

हालांकि, कुछ श्रेणियों को इस योजना के लाभ से बाहर रखा गया है। जैसे—ऐसे व्यक्ति जो ₹10,000 या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करते हैं, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर, और आयकरदाता व्यक्ति इस योजना के लिए अयोग्य हैं। सरकार का उद्देश्य इस सहायता को केवल वास्तविक और जरूरतमंद किसानों तक पहुँचाना है।

अगर पीएम किसान की किस्त नहीं आई तो क्या करें?

रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करें
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन और लाभार्थी स्टेटस जांचें।

हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 155261 या 011-23381092 पर कॉल करें।

ईमेल से शिकायत करें
अगर रजिस्ट्रेशन या किस्त में कोई गड़बड़ी हो तो आप सीधे pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

‘PM-Kisan Helpline App’ डाउनलोड करें
सरकार के आधिकारिक “किसान हेल्प ऐप” को डाउनलोड कर आप अपनी स्थिति जान सकते हैं, शिकायत दर्ज कर सकते हैं और लेटेस्ट अलर्ट भी पा सकते हैं।

Also Read: भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर: सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष ने सांसदों-विधायकों से अनिवार्य उपस्थिति की अपील की

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button