Dhamtari News: धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई, 10 वाहन जब्त

धमतरी: Dhamtari News: जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने कई स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया और कुल 10 वाहनों को जब्त किया।

कहां-कहां हुई कार्रवाई

खनिज विभाग ने बुडेनी, नारी, खट्टी, मेघा, भाटागांव, दोनर, सेल्दीप, राजपुर, लीलर, कुंडेल, ढीमर टिकुर, अछोटा और कलारतराई क्षेत्र में कार्रवाई की।

  • ग्राम दोनर से 3 वाहन
  • मंदरौद-सेल्दीप से 2 हाइवा
  • अछोटा से 4 ट्रैक्टर
  • कलारतराई से 1 ट्रिपर

बिना पिट पास के रेत परिवहन करते पाए गए। इनमें से 8 वाहनों को कंपोजिट बिल्डिंग धमतरी में जप्त किया गया, जबकि 2 वाहनों को थाना भखारा की अभिरक्षा में रखा गया है।

कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत परिवहन पर आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Also Read: मगरलोड में नाबालिक से शादी का झांसा देकर महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, माता-पिता भी जेल भेजे गए

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button