CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, कॉलोनियां अब कृषि ज़मीन पर भी, अधूरी कैबिनेट फाइलों पर CM साय सख्त, परीक्षा घोटाला, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन, नक्सली सरेंडर, शिक्षक निलंबन, ज़हरीला फल मामला, कौशल्या धाम अपडेट, अस्पतालों की बिजली मांग, 130 की स्पीड पर ट्रेन ट्रायल समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।

Table of Contents

छत्तीसगढ़ में अब कृषि भूमि पर भी बसेंगी कॉलोनियां, साय सरकार लाई नई हाउसिंग पॉलिसी

CG Affordable Housing Policy 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ते घर और प्लॉट मुहैया कराने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कृषि भूमि पर भी कॉलोनी बसाई जा सकेगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025 को मंजूरी दे दी गई है।नई नीति के मुताबिक अब निजी डेवलपर और बिल्डर भी छोटे भूखंडों की प्लॉटिंग कर सकेंगे। सामुदायिक खुले स्थान में 10% की जगह अब सिर्फ 5% छोड़ने की छूट मिलेगी (कम से कम 250 वर्गमीटर)। कॉलोनी के लिए अब संयुक्त आवेदन भी किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री साय नाराज़, अधूरी कैबिनेट फाइलों पर सचिवों को चेतावनी पत्र

CM Vishnudev Sai cabinet file delay issue: कैबिनेट की बैठकों से पहले अधूरी और देरी से भेजी जा रही विभागीय फाइलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी नाराज़गी जताई है। उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने सभी विभागीय सचिवों को 7 बिंदुओं में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि संक्षेपिकाएं तय प्रारूप में, समय पर और पूरी जानकारी के साथ भेजी जाएं, ताकि समय पर फैसले लिए जा सकें। साथ ही, प्रेस ब्रीफिंग से लेकर सोशल मीडिया मेसेज तक की पूरी संचार योजना भी एक दिन पहले भेजना अनिवार्य किया गया है।

परीक्षा में बैठे बिना पास हुए छात्र, 5वीं-8वीं की मार्कशीट में गड़बड़ी

CG exam result scam 2025: ब्लॉक के कई स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भारी अनियमितता सामने आई है। कुछ छात्र परीक्षा में बैठे ही नहीं फिर भी पास हो गए, जबकि परीक्षा देने वाले बच्चे फेल घोषित कर दिए गए।

विधायक शेषराज हरवंश ने शिक्षा विभाग की लापरवाही की शिकायत की है और जांच की मांग की है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने माना कि केंद्र सरकार के निर्देश पर 12 साल बाद 5वीं और 8वीं की परीक्षा कराई गई, लेकिन जल्दबाज़ी में गड़बड़ हो गई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर हुआ आयोजन

International Yoga Day 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित सभी जिलों में 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘Yoga for One Earth, One Health’ थीम पर मनाया गया । वृत्त मंत्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि योग अब 20 हजार करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था बन चुका है और 1 लाख से ज्यादा योग शिक्षक दुनियाभर में सेवाएं दे रहे हैं।

26 लाख के इनामी माओवादी समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Bijapur Naxal surrender new: तेलंगाना के कोठागुडेम में 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें चार महिलाएं और 26 लाख का इनामी माओवादी भी शामिल है। ये सभी एसपी रोहित राज के सामने सरेंडर हुए। अब तक तेलंगाना में 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री पर अश्लील पोस्ट करने वाला शिक्षक निलंबित

CG Teacher suspended: शासकीय स्कूल के शिक्षक भोजराम सिन्हा ने फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील पोस्ट किया था। पोस्ट वायरल होते ही भाजपा ने विरोध दर्ज कराया और डीईओ ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया।

बस्तर में तीन बच्चों ने खा लिया जहरीला फल, समय रहते इलाज से बची जान

Poisonous fruit incident: खड़कघाट में तीन मासूम बच्चों ने झाड़ियों में खेलते समय ‘रानीजाड़ा’ नामक जहरीला फल खा लिया। बच्चों की हालत बिगड़ी तो उन्हें मेडिकल कॉलेज मेकाज लाया गया, जहां डॉक्टरों की सतर्कता से समय रहते उनकी जान बचाई जा सकी।

2026 तक तैयार होगा मां कौशल्या धाम, रामलला को गोद में लिए माँ कौशल्या की बनेगी पहली प्रतिमा

Kausalya Dham Balod: डौंडीलोहारा के पाटेश्वर आश्रम में भव्य कौशल्या धाम का निर्माण अंतिम चरण में है। यह देश-दुनिया का एकमात्र कौशल्या धाम होगा। तीन मंजिला मंदिर में माँ कौशल्या, शिवलिंग और पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। साथ ही 108 देवी-देवताओं और संतों की मूर्तियां भी होंगी।

अस्पतालों को भी मिले सस्ती बिजली, AHPI ने रखी मांग

AHPI demands industrial electricity: एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) छत्तीसगढ़ चैप्टर ने राज्य विद्युत नियामक आयोग से अस्पतालों को औद्योगिक दरों पर बिजली देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में बिजली का 70% उपयोग जीवन रक्षक सिस्टम के लिए होता है।

सरकार ने अस्पतालों को MSME सूची में भी शामिल कर लिया है और अब इन्हें उद्योग का दर्जा देने की प्रक्रिया पर विचार चल रहा है।

रायपुर-दुर्ग रेलवे ट्रैक पर 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन ट्रायल, जीएम ने किया निरीक्षण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने शुक्रवार को दुर्ग से रायपुर के बीच रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक की संरचना, सुरक्षा और तेज रफ्तार संचालन की संभावनाओं का जायजा लिया। रायपुर पहुंचने के बाद वे फिर दुर्ग के लिए रवाना हुए, जहां मिडल लाइन पर 130 किमी/घंटा की स्पीड से ट्रेन चलाने के लिए बने ट्रैक की जांच की गई। जीएम ने अप लाइन की सिग्नलिंग, ट्रैक क्वालिटी और संरक्षा मानकों को भी परखा।

Also Read: High Security Number Plate: वाहनों में HSRP नंबर प्लेट नहीं लगाने पर पुलिस एवं प्रवर्तन अमले के द्वारा होगी चालानी कार्रवाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button