CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें रायपुर NIT-FIE को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर अवार्ड, रायपुर ड्रग्स केस में नव्या मलिक-विदि अग्रवाल रिमांड पर, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में ITBP जवानों का बैग चोरी, मानदेय वृद्धि को लेकर मितानिनों का धरना, रायपुर में AI जनरेटेड गणेश प्रतिमा विवाद, सुकमा छात्रावास में भोजन लापरवाही पर अधीक्षक निलंबित, कोयलीबेड़ा में पुलिया निर्माण घोटाला, लुत्ती बांध टूटने पर सीएम की नाराजगी, बस्तर जल जीवन मिशन में 10 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, मेडिकल पीजी स्थानीय आरक्षण पर हाईकोर्ट नोटिस और बीजापुर में 20 नक्सलियों का आत्मसमर्पण समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

रायपुर NIT-FIE को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार

NIT-FIE Award Raipur: एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (FIE) को चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संस्था को यह सम्मान 35 से अधिक स्टार्टअप्स को तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन देने के लिए मिल रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने इसे राज्य के औद्योगिक विकास और स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

रायपुर ड्रग्स पैडलिंग केस नव्या मलिक और विधि अग्रवाल रिमांड पर

Raipur Drugs Case: राजधानी रायपुर के हाईप्रोफाइल ड्रग्स पैडलिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को 6 सितंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की जांच में कई बड़े नाम सामने आने की संभावना है। अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और बड़ी मात्रा में एमडीएमए, नकदी और गाड़ियां जब्त हुई हैं।

हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में ITBP जवानों का बैग चोरी

ITBP Bag Theft Train: हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच से ITBP जवानों का पिट्ठू बैग चोरी हो गया। इसमें दो सर्विस पिस्टल, 26 कारतूस, मैगजीन, मोबाइल और नकदी थी। बिलासपुर से भाटापारा तक जांच की गई, लेकिन अब तक हथियार बरामद नहीं हो पाए हैं। घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीएम हाउस घेरने निकली मितानिनों को रोका गया, सड़क पर धरना

Mitanin Protest Raipur: मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग को लेकर मितानिनों ने रायपुर कूच किया। पुलिस ने रास्ते में रोक दिया तो उन्होंने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। इस दौरान लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मितानिन 7 अगस्त से हड़ताल पर हैं और उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले किए वादे पूरे नहीं किए।

सुकमा छात्रावास में चावल के साथ नमक परोसा गया, अधीक्षक निलंबित

Sukma Hostel Negligence: सुकमा जिले के मानकापाल आश्रम छात्रावास में बच्चों को चावल के साथ केवल नमक परोसे जाने का मामला सामने आया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अधीक्षक जय प्रकाश बघेल को निलंबित कर दिया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को छात्रावासों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कोयलीबेड़ा में पुलिया निर्माण के नाम पर राशि आहरित, काम अधूरा

Koyalibeda Culvert Scam: कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत माटोली में 14 महीने बाद भी पुलिया निर्माण नहीं हो सका। सरपंच और सचिव ने लाखों की राशि आहरण की लेकिन काम शुरू ही नहीं हुआ। ग्रामीणों की शिकायत पर जनपद सीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। पंचायत सचिव ने स्वीकार किया कि पुलिया निर्माण की राशि अन्य कार्यों में खर्च कर दी गई है।

लुत्ती बांध टूटने पर सीएम विष्णुदेव साय नाराज

Luti Dam Collapse CG: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लुत्ती बांध टूटने की घटना पर सीएम साय ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बांधों और सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की गई। वर्तमान में 1697 कार्य प्रगतिरत हैं, जिन पर लगभग ₹8966 करोड़ खर्च हो रहे हैं।

बस्तर में जल जीवन मिशन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

Bastar JJM Blacklist: बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के तहत लापरवाही और कार्य अधूरा छोड़ने पर 10 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इनमें जगदलपुर, भिलाई, केशकाल और रायपुर के ठेकेदार शामिल हैं। कलेक्टर हरिस एस. ने साफ किया है कि योजना के कार्य समय सीमा में पूरे न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मेडिकल पीजी प्रवेश में स्थानीय आरक्षण पर हाईकोर्ट का नोटिस

PG Medical Quota HC: छत्तीसगढ़ मेडिकल पीजी प्रवेश में शत-प्रतिशत स्थानीय आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती मिली है। याचिकाकर्ता डॉ. समृद्धि दुबे ने कहा कि बाहर से MBBS करने वाले छत्तीसगढ़ निवासी छात्रों के साथ भेदभाव हो रहा है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

बीजापुर में 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Bijapur 20 Naxals Surrender: बीजापुर में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इनमें 9 महिला और 11 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। प्रशासन ने सभी को पुनर्वास योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया। यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Also Read: NHM Employees Protest: एक साथ 16 हजार NHM कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button