‘विधायक मेरे सामने कहीं नहीं लगते’ वाले बयान पर विधायक अजय चंद्राकर ने कही ये बात, बसंत अग्रवाल ने एक और वीडियो किया जारी

रायपुर: राजधानी रायपुर में भाजपा नेता और समाजसेवी एवं जमीन व्यवसायी बसंत अग्रवाल का एक बयान वायरल हो रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा था कि “विधायक मेरे सामने कहीं नहीं लगते, मंत्री और मुझे साथ खड़ा कर दीजिए, देख लीजिए किसे ज्यादा नमस्कार होगा।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

कांग्रेस ने इस बयान को तूल देते हुए अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीडियो शेयर किया। पोस्ट में लिखा गया कि बसंत अग्रवाल खुद को भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से ज्यादा शक्तिशाली मानते हैं। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे कथित नेताओं को संरक्षण देती है, जबकि प्रदेश में किसान खाद की कमी से परेशान हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

अजय चंद्राकर ने कहा- भगवान उसको और आगे बढ़ाए

बसंत अग्रवाल का बयान वायरल होने पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने उनके बयान पर कहा कि — ‘भगवान उसको और आगे बढ़ाए. आत्मविश्वास के पीछे ताकत जरूर होती है. मैं खुद को भगवान बोल दूं. तो क्या मैं भगवान हो जाऊंगा?’

देखिये वीडियो-

वायरल बयान के बाद बसंत अग्रवाल ने जारी किया वीडियो

वायरल होने के बाद बसंत अग्रवाल ने अपने बयान पर कहा एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उनका आशय यह नहीं था कि विधायक या मंत्री की कोई हैसियत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ यह बताना चाहते थे कि समाज में उनके काम और योगदान को लोग सराहते हैं।

कौन हैं बसंत अग्रवाल?

  • रायपुर शहर में बसंत अग्रवाल जमीन कारोबारी और बड़े धार्मिक आयोजनों, खासकर कथाओं को करवाने के लिए जाने जाते हैं।
  • 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने रायपुर पश्चिम सीट से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन भाजपा ने सीनियर नेता राजेश मूणत को मैदान में उतारा था। और मूणत ने उस चुनाव में जीत हासिल की थी।

Also Read: अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन, जानें कैसे पाएं ₹30,000 की वार्षिक स्कॉलरशिप: Azim Premji CG Scholarship Online 2025

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button