CG Top 10 News

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, सुशासन तिहार की सफलता, नक्सली सरेंडर, CGPSC घोटाला, सड़क हादसे से सियासी बवाल, और कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप…समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें… 

CG Top 10 news today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।

सुशासन तिहार: अब समस्याओं का हल 24 घंटे में

Sushasan Tihar: रायपुर से खबर है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नई पहल “सुशासन तिहार” आम जनता के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के जंघोरा गांव में मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया था। तकनीकी कारणों से कार्ड नहीं बन पाया। लेकिन कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर मात्र 24 घंटे में उनका कार्ड बनवाकर समाधान कर दिया गया।

नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत: 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Sukma Naxalites: सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है। इन सभी पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम था। सरकार की पुनर्वास नीति का यह सीधा असर माना जा रहा है।

बिलासपुर महापौर पर कोर्ट का नोटिस, 11 लोग फंसे

Caste Certificate Case: बिलासपुर नगर निगम चुनाव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन विवाद अभी थमा नहीं है। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी ने कोर्ट में जाति प्रमाण पत्र और चुनाव खर्च को लेकर याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने वर्तमान महापौर पूजा विधानी समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है।

सड़क हादसे से सियासी बवाल, कांग्रेस नेता की मौत के बाद तनाव

Kondagaon Congress Leader Death: कोंडागांव में बीजेपी नेता की कार से टक्कर लगने के बाद कांग्रेस युवा नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई। वो कोण्डागांव विधानसभा के उपाध्यक्ष और मुलमुला पंचायत के पंच थे। कांग्रेस ने इसे साजिशन हत्या बताया है। मृतक के परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

CGMSC को मिला नया अध्यक्ष, दीपक म्हस्के ने संभाली कमान

CGMSC New Chairman: रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में CGMSC के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। साथ ही सीजीएमएससी की सप्लाई चेन SOP का विमोचन भी किया गया।

कांग्रेस नेता पर बलात्कार का आरोप, पीएम आवास के नाम पर की ठगी

CG Rape Case: बिलासपुर में एक महिला ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पीएम आवास दिलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये ठगे गए और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया। गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन गर्भपात भी करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CGPSC घोटाले में CBI की रेड, दलाल और सॉल्वर गैंग पर शिकंजा

CGPSC Scam: CBI ने CGPSC भर्ती घोटाले में रायपुर और महासमुंद के पांच स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान दलालों और सॉल्वर गैंग से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए गए। यह कार्रवाई 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती गड़बड़ियों के सिलसिले में की गई है।

बर्खास्त सहायक शिक्षकों की हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लिया फैसला

B.Ed Trained Assistant Teachers: 126 दिन से आंदोलन कर रहे बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच चलेंगी 170 नई बसें

Chhattisgarh Odisha Bus Routes: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच यात्री परिवहन को लेकर बड़ी पहल हुई है। दोनों राज्यों के बीच 170 नए बस रूट तय किए जा रहे हैं। इस पर आपत्तियां मंगाई गई हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंटरस्टेट बसों का संचालन शुरू होगा।

CGPSC भर्ती फर्जीवाड़ा उजागर, CBI की बड़ी कार्रवाई जारी

Chhattisgarh CBI Action: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हुए भर्ती घोटाले की जांच में CBI लगातार सक्रिय है। रायपुर और महासमुंद में जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई, वहां से परीक्षा सॉल्वर गैंग और दलालों से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Also Read: छत्तीसगढ़ में बिजली फिर महंगी हो सकती है! स्मार्ट मीटर के नाम पर 367 करोड़ की मांग, आम जनता को झटका तय?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button