धमतरी जिले में जल्द ही सभी सरकारी कामकाज होंगे ऑनलाइन, ई-ऑफिस के गुर सीखने रहें कर्मचारी

छत्तीसगढ़ में अब सरकारी फाइलें ऑफिस के टेबल में नहीं बल्कि ऑनलाइन दौड़ेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी विभाग और कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अब से मंत्रालय और बाकी सभी जिला कार्यालय में कार्य की तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए सिर्फ ई-ऑफिस फाइल के जरिए ही कार्य किया जाएगा।

कागज पर फाइल भेजना लाने ले जाने का कार्य पूरी तरह बंद होगा और ई-ऑफिस के जरिए सभी सरकारी कामों में इसका उपयोग किया जाएगा इस पर जिला धमतरी के कलेक्टर द्वारा जिला कार्यालय के कर्मचारियों को ई-ऑफिस सिखाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे सभी विभागों के चयनित दो–दो मास्टर ट्रेनर के रूप में कर्मचारी उपस्थित हुए और इस दौरान सभी कर्मचारियों को ई-ऑफिस संचालन की प्रक्रिया, उपयोग एवं तकनीकी कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।

Dhamtari District Office: राज्य सरकार के निर्देश पर धमतरी जिले की इस व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन के लिए कर्मचारियों को दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण में सभी चयनित कर्मचारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है की जिन मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है वे अपने विभागों में अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर सभी जिला स्तर के कर्मचारियों को ई-ऑफिस में निपुण बनाना है और शीघ्र ही ई-ऑफिस को लागू कर पूरे जिले में ऑनलाइन कार्य को प्राथमिकता देना है।

Dhamtari News: प्रशासनिक कार्यालय में पेपर लेस कार्यों में तेजी और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार द्वारा बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम साबित होगा इस प्रणाली में फाइलों की होगी डिजिटल ट्रैकिंग भी की जा सकेगी जिससे विभाग के बड़े अधिकारी सभी कार्यों पर निगरानी रख सकते है एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिशा निर्देश जारी कर सकते है, इसके साथ जल्द ही आम नागरिकों को भी इस सेवा का लाभ मिलना शुरू होगा जिससे उन्हें समय पर सभी सेवाएं उपलब्ध होगी।

Also Read: Dhamtari Ayurvedic Farming: धमतरी में औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा नया आय का स्रोत, 200 एकड़ में होगी शुरुआत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button