रायपुर में खूनी संघर्ष: बच्चों की लड़ाई में चाकूबाजी, 5 लोग घायल; दो आरोपी असगर-जुनैद गिरफ्तार, कई फरार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ईदगाहभाठा इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों की आपसी लड़ाई के बाद दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है।

चाकूबाजी में 5 लोग घायल, मचा अफरा-तफरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों के विवाद के दौरान आरोपी असगर और जुनैद ने चाकू से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

  • कार्रवाई: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असगर और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है।
  • फरार आरोपी: पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल 3 से 4 अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आजाद चौक थाने पहुँचे और वहाँ जमकर हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जाँच शुरू कर दी है।

Also Read: VIDEO: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के PA ने पत्नी का सड़क पर मनाया बर्थडे, हाईकोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button