भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, बगल में सो रहा था पति, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर: Balrampur Rape Case: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही चाची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

त्योहार के बीच घटी वारदात

पुलिस के मुताबिक, इन दिनों क्षेत्र में कर्मा त्योहार मनाया जा रहा है और ग्रामीण इसी में व्यस्त हैं।
5 सितंबर को आरोपी युवक अपनी चाची के घर पहुंचा था। वह पहले से ही नशे में धुत था। घर पहुंचने पर महिला ने उसे हड़िया शराब पीने को दी। इसके बाद आरोपी वहीं घर में सो गया।

बगल में सो रहा था पति

रात करीब 12 बजे आरोपी ने अपनी चाची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उस समय महिला अपने पति के साथ सोई हुई थी, जबकि आरोपी दूसरे कमरे में था। महिला की नींद खुलते ही उसने शोर मचाया और आरोपी को लात मारकर घर से भगा दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सामरीपाठ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Also Read: Ambikapur Crime News: शराब के नशे में 4 युवकों ने नाबालिग को बनाया बंधक, फिर किया ऐसा काम, आपबीती सुन इलाके में फैली सनसनी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button