
रायपुर: CG Office File: अगर आपने कभी किसी सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाया हो, तो एक नजारा तो ज़रूर देखा होगा हर कोने में बिखरी फाइलें, जिन पर धूल की इतनी मोटी परत कि सालों से किसी ने हाथ भी न लगाया हो. लेकिन अब छत्तीसगढ़ में ये तस्वीर बदलने वाली है. सरकार ने ठान लिया है कि दफ्तरों में जमा पुरानी फाइलों और कागजों की सफाई जरूरी है. इसके लिए अब 60 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया गया है.
रिकॉर्ड रूम का बनेगा हाल, फाइलों का होगा ‘विनष्टीकरण’
सुशासन और अभिशरण विभाग ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सभी सरकारी दफ्तरों में सालों से जमा फाइलों को नष्ट किया जाए. विभाग ने साफ कहा है कि रिकॉर्ड रूम से लेकर दफ्तरों की आलमारियां तक, हर जगह कागजों का अंबार लगा है – इसे हटाना अब ज़रूरी हो गया है.
इस काम को करने के लिए विभाग ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में कहा गया है कि दस्तावेजों के निपटारे के लिए पहले से तय नियम और प्रक्रियाएं मौजूद हैं. कुछ नियम सभी विभागों के लिए एक जैसे हैं, तो कुछ विभागों के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
सिर्फ सफाई नहीं, सरकार की मंशा भी है साफ
मुख्यमंत्री की ओर से साफ निर्देश है कि ये काम सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं, बल्कि अभियान के तौर पर किया जाए. सरकार चाहती है कि इससे न सिर्फ जगह खाली होगी, बल्कि दफ्तरों की शक्ल-सूरत भी सुधरेगी. साफ-सुथरे दफ्तर, बेहतर कामकाज और आम लोगों को भी राहत – यही है इस मुहिम का मकसद.
हफ्ते-दर-हफ्ते देना होगा रिपोर्ट कार्ड
इस अभियान की प्रगति पर नजर रखने के लिए विभाग ने एक फॉर्मेट भी भेजा है. हर दफ्तर को हफ्ते भर में किए गए काम की जानकारी इस फॉर्मेट में भरकर भेजनी होगी. मतलब ये कि अब कागजों का वजन कम होगा, लेकिन जिम्मेदारी ज़्यादा
Also Read: CG Tehsildar Protest: तहसीलदारों की हड़ताल स्थगित, 17 सूत्रीय मांगों पर मिला सरकार से ठोस आश्वासन



