छत्तीसगढ़ में दर्दनाक वारदात: मौलाना ने गर्भवती पत्नी को पिलाया एसिड, हत्या के बाद शव को ले जाकर चुपचाप दफना दिया

Bilaspur Acid Attack Case: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलाना ने अपनी गर्भवती पत्नी सलमा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि उसने पत्नी को जबरन एसिड पिलाया और फिर उसे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ले जाकर दफना दिया। यह घटना 12 जुलाई की है, लेकिन मृतका के परिजनों को शक हुआ तो 14 दिन बाद 26 जुलाई को कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसमें पुष्टि हुई कि महिला का मुंह एसिड से जला हुआ था।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला, पीएम रिपोर्ट में मिले कई जख्म

Maulana Wife Murder Case: पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतका के शव पर चार जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। सीने पर गहरी चोट, हाथ पर निशान और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म के प्रमाण मिले हैं। पहले अस्पताल प्रबंधन ने महिला की मौत को मानसिक बीमारी से जोड़ा था, लेकिन पीएम रिपोर्ट ने सारा सच सामने ला दिया।

तीन डॉक्टरों की टीम ने की जांच, एसिड से जलने की पुष्टि

Pregnant Woman Acid Death: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कब्र खोदकर 26 जुलाई को सलमा का शव निकाला गया। वहां तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया जिसमें खुलासा हुआ कि सलमा के मुंह पर एसिड जलन के निशान थे। जांच टीम में डॉक्टर फारूख अहमद, अजय कुमार और अंजू सिंह शामिल थे। मौत का कारण जानने के लिए बिसरा भी प्रिजर्व किया गया है।

परिजनों का आरोप: मारपीट कर पिलाया हार्पिक

Acid Forced on wife Bilaspur: मृतका के भाइयों रागीब और मौलाना शमशाद रजा का कहना है कि सलमा के चेहरे पर काले धब्बे थे, जो खून नहीं बल्कि एसिड के जलन के थे। उनका आरोप है कि मौलाना ने अपनी पत्नी को हार्पिक पिलाया, पेट में लात मारी और गर्म आयरन से जलाया

अस्पताल पर भी गंभीर सवाल, नहीं मिला CCTV फुटेज

Bilaspur News Today: परिजनों ने बिलासपुर के यूनिटी अस्पताल के खिलाफ भी कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप है कि अस्पताल ने मौत का कारण मानसिक बीमारी बताया था और पुलिस को गुमराह किया। इसके अलावा अस्पताल ने आज तक CCTV फुटेज भी नहीं सौंपा, जिससे घटना के समय की वास्तविक स्थिति पर संदेह और गहराता है।

पुलिस की ढिलाई, अब तक रामपुर नहीं पहुंची जांच टीम

Acid Attack Murder in CG: रामपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के अनुरोध पर कब्र खोदकर पोस्टमॉर्टम तो कराया, लेकिन बिलासपुर पुलिस अब तक मौके पर नहीं पहुंची है। मृतका का भाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लेकर 2 अगस्त को सिविल लाइन थाने भी गया था, लेकिन उसे औपचारिकताओं के हवाले से लौटा दिया गया। पुलिस ने कहा है कि यूपी से मर्ग डायरी और रिपोर्ट मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी।

मौलाना की कहानी: शादी के बाद से था विवाद, दूसरी महिला से रिश्ते का शक

सलमा की शादी 2012 में यूपी के मौलाना कारी बशीर अहमद से हुई थी, जो वर्तमान में बिलासपुर के तालापारा क्षेत्र की मस्जिद में काम करता है और अपने भाइयों के साथ होटल चलाता है। शादी के दो साल तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में मारपीट और दहेज प्रताड़ना शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौलाना का किसी दूसरी महिला से संबंध था, इसी को लेकर 11 जुलाई की रात दोनों के बीच विवाद हुआ और अगली सुबह महिला की हैरान कर देने वाली हालत में मौत हो गई।

बेटी की सूझबूझ से खुला राज

घटना के समय मौलाना पत्नी को छोड़कर चला गया। घर में जब महिला बेहोश हुई तो उसकी 8 साल की बेटी ने पड़ोसियों को बताया। जब पड़ोसी पहुंचे, तो देखा फर्श पर हार्पिक फैला था और चादर खून से सनी हुई थी। इसके बाद पूरा मामला धीरे-धीरे खुलकर सामने आया।

कलेक्टर ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा

परिजनों ने जब सारा मामला कलेक्टर के सामने रखा, तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसएसपी से रिपोर्ट लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब पुलिस पर भी दबाव है कि आरोपी मौलाना और अस्पताल प्रबंधन पर जल्द कार्रवाई की जाए।

Also Read: राजधानी में Sex Racket का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मुख्य सरगना और एक युवती समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button