CG Rajya Utsav 2025: राज्योत्सव में जाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीएम मोदी के दौरे को लेकर पार्किंग प्लान तैयार, इन सामानों पर प्रतिबन्ध…होगी कड़ी जांच…

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान व्हीआईपी अतिथियों और आम नागरिकों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने विशेष यातायात व्यवस्था और पार्किंग प्लान तैयार किया है। नागरिकों को सुविधा देने के लिए राज्योत्सव स्थल तक पहुँचने वाले मार्गों को 6 रूट में विभाजित किया गया है।

सुरक्षा और यातायात की तैयारियां पूरी

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्हीआईपी और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन हेतु विशेष मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पीएम मोदी के रूट पर आम नागरिकों का प्रवेश वर्जित

प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाले रूट पर आम लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। 1 नवंबर को नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। भवन निर्माण कार्यों में लगे वाहनों की आवाजाही भी उस दिन निषिद्ध रहेगी। VVIP रूट पर प्रधानमंत्री के काफिले के आने से 30 मिनट पूर्व सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।

राज्योत्सव स्थल तक पहुँचने के 6 निर्धारित रूट (कार/बस के लिए)

यातायात पुलिस ने राज्योत्सव में आने वाले वाहनों के लिए उनके मूल स्थान के आधार पर मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं:

दोपहिया वाहनों की पार्किंग राज्योत्सव स्थल के सामने स्थित धरना स्थल के दोनों तरफ (पार्किंग स्थल पी-05, पी-06 एवं पी-07) में होगी।

नवा रायपुर में इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

  • मध्यम और भारी मालवाहक वाहन: 1 नवंबर को नवा रायपुर क्षेत्र के समस्त मार्गों में मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
  • भवन निर्माण के वाहन: नवा रायपुर क्षेत्र में भवन निर्माण एवं अन्य कार्य में लगे समस्त मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • व्हीव्हीआईपी रूट: प्रधानमंत्री के कारकेड के आवागमन के समय 30 मिनट पूर्व समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिबंधित किया जाएगा।

इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध, होगी कड़ी जांच

राज्य में प्रधानमंत्री के प्रवास को देखते हुए कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी। राज्योत्सव स्थल एवं अन्य सभी कार्यक्रम आयोजन स्थल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। नागरिक ये वस्तुएँ अपने साथ लेकर न जाएं:

  • शराब, सूखा नशीला पदार्थ।
  • लाईटर, माचिस, पटाखा आदि ज्वलनशील पदार्थ
  • अन्य विस्फोटक पदार्थ
  • लाठी-डंडे, चाकू, तलवार एवं आग्नेय हथियार
  • बैनर-पोस्टर, ध्वनि विस्तारक यंत्र
  • लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट

हवाई यात्रियों के लिए विशेष निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आवागमन माना विमानतल के न्यू-टर्मिनल से होगा। इसलिए हवाई यात्रियों को न्यू टर्मिनल पर असुविधा हो सकती है। यातायात विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुराने टर्मिनल से आवागमन कर सकते हैं, क्योंकि पुराने टर्मिनल का मार्ग खुला रहेगा।

नवा रायपुर में अस्थायी पीएमओ कार्यालय

मुख्य समारोह स्थल पर अस्थायी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) बनाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी इसी कार्यालय से अपने दौरे की मॉनिटरिंग करेंगे और यहीं लंच भी लेंगे।
कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा नेताओं को दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी

प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारियां इस प्रकार तय की गई हैं:

  • एडीजी दीपांशु काबरा – समग्र सुरक्षा प्रभारी
  • डीआईजी सुजीत कुमार – एयरपोर्ट सुरक्षा
  • डीआईजी अमित तुकाराम कांबले – सत्य साईं अस्पताल
  • आईजी अजय यादव – नवीन विधानसभा
  • आईजी रामगोपाल गर्ग – ब्रह्मकुमारी शांति शिखर भवन
  • आईजी अंकित गर्ग – ट्राइबल म्यूजियम
  • आईजी डॉ. संजीव शुक्ला – राज्योत्सव मैदान
  • आईजी ओपी पाल – नवा रायपुर ट्रैफिक और रूट प्रभारी
    CG Rajya Utsav 2025 के अवसर पर नवा रायपुर में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।राज्यवासी यदि समारोह में शामिल होने जा रहे हैं, तो प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न ले जाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।



    Also Read: CG Liquor Scam: 12 नवंबर तक जेल में रहेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक रिमांड
दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button