सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के बने सदस्य

रायपुर: रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उन्हें हिंदी भाषा के संवर्धन और राजकीय कार्यों में उसके अधिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर सांसद अग्रवाल ने कहा, “हिंदी केवल राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। मैं इसके प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में व्यापक उपयोग को लेकर प्रतिबद्ध हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण मंत्रालय की समिति से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है।

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास को वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

गौरतलब है कि हिंदी सलाहकार समिति का उद्देश्य मंत्रालय की योजनाओं, दस्तावेजों और कार्यप्रणाली में राजभाषा हिंदी के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करना तथा भाषा से जुड़े आवश्यक सुझाव देना होता है।

Also Read: Mahtari Vandana Yojana 17th Installment: महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी: 69 लाख महिलाओं को 647 करोड़ रुपये का लाभ, घर बैठे ऐसे चेक करें योजना की राशि

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button