
रायपुर: CG Cabinet Visthar: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर गर्मी है। वजह है – साय केबिनेट मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दिल्ली जा रहे हैं, और माना जा रहा है कि ये दौरा सिर्फ औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहेगा। जल्द ही छत्तीसगढ़ में नए मंत्री बनाये जा सकते है।
जेपी नड्डा से अहम मुलाकात, मंत्रियों की लिस्ट पर लग सकती है मुहर
JP Nadda Meeting: दिल्ली दौरे में सीएम साय की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से तय मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फाइनल बातचीत हो सकती है। जिन चेहरों को मंत्रिपरिषद में जगह मिलनी है, उन पर पार्टी आलाकमान की मुहर लग सकती है। इसके अलावा निगम-मंडल और आयोगों के रिक्त पदों पर भी चर्चा की संभावना है।
दिल्ली में सांसदों को देंगे भोज, हो सकता है ‘टीम भावना’ को मजबूत करने की कोशिश
CG MP Dinner: दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित करेंगे। चूंकि इन दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है और सभी सांसद दिल्ली में ही हैं, ऐसे में यह भोज संगठन में एकजुटता और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

मोदी-शाह से भी हो सकती है मुलाकात, हाईकमान से मंजूरी जरूरी
Modi Shah CM Sai Meeting: सीएम साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की चर्चा है। अगर ये मीटिंग फिक्स हो जाती है, तो माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम हरी झंडी वहीं से मिलेगी।
छत्तीसगढ़ बीजेपी में बढ़ रही बेचैनी, मंत्री बनने की होड़
CG Mantrimandal Visthar: राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। कुछ ही मंत्रियों के भरोसे सरकार चल रही है, जबकि कई वरिष्ठ नेता और विधायक मंत्रिपद की दौड़ में हैं। साय का ये दिल्ली दौरा उनके सियासी भविष्य को तय कर सकता है।
सांसदों के साथ भोज भी, लेकिन असली चर्चा होगी ‘पावर पॉलिटिक्स’ की
CG Sai Cabinet Visthar: मुख्यमंत्री 30 जुलाई की रात दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सांसदों को भोज देंगे। पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ये भोज महज़ मिलन नहीं, बल्कि संगठन और सरकार के बीच तालमेल बैठाने की एक कड़ी है। साथ ही, ये देखना भी दिलचस्प होगा कि भोज में किन चेहरों की मौजूदगी होती है और किन की नहीं।
CG Political News: साय के दिल्ली दौरे के बाद जल्द ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा हो सकती है।
सवाल ये है कि किसे मिलेगा मौका, कौन होगा बाहर और क्या भाजपा नए चेहरों पर दांव खेलेगी या पुराने भरोसेमंद नेताओं पर ही टिकेगी?



