High Court Security Alert: दिल्ली HC को बम से उड़ने की धमकी के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट में अलर्ट, तैनात कमांडो

बिलासपुर: High Court Security Alert: दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल के साथ स्पेशल ट्रेनिंग प्राप्त कमांडो तैनात किए गए हैं और पूरे परिसर की चौकसी बढ़ा दी गई है। चूंकि पूर्व में बिलासपुर हाईकोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है, इसलिए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

दिल्ली में हड़कंप

Bilaspur: ईमेल शुक्रवार सुबह 10:41 बजे दिल्ली हाईकोर्ट के महापंजीयक अरुण भारद्वाज को मिला। इसके तुरंत बाद कोर्ट परिसर खाली कराया गया। जज अपने कक्षों से बाहर आ गए और पुलिस ने वकीलों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की और सुरक्षा-प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया।

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि ईमेल को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति का आकलन कर रही हैं और फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है।

धमकी भरे ईमेल की डिटेल

ईमेल में आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का दावा किया गया है और दिल्ली हाईकोर्ट में जज के चैंबर में नमाज के बाद विस्फोट की बात लिखी गई है। इसमें आईएसआई से संपर्क, पटना विस्फोटों को दोहराने, डीएमके नेताओं पर हमले और पुलिस के भीतर गुप्त एजेंटों के सक्रिय होने जैसी बातें भी कही गई हैं।

बिलासपुर में कड़ी सुरक्षा

दिल्ली की घटना के बाद बिलासपुर पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए। स्थानीय पुलिस बल, क्यूआरटी और बम डिटेक्शन स्क्वॉड को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हाईकोर्ट आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अफसरों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Durg University Website Hacked: तीन महीने में तीसरी बार हैक हुआ दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट, PM मोदी को गाली देते हुए पोस्टर किया चस्पा…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button