
धमतरी: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाजपा की पूर्व पार्षद श्यामा साहू की बेटी और जिम ट्रेनर माया साहू (33) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर से परिवार और उनके अधीन प्रशिक्षण लेने वाले युवा हैरान रह गए।
रायपुर के मकान में मिला शव
मूल रूप से धमतरी शहर के रामसागर पारा निवासी माया साहू रायपुर के रावतपुरा फेज-2 इलाके में किराए के मकान में रहती थीं और वहीं जिम सेंटर संचालित करती थीं। गुरुवार देर रात उन्होंने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
सहेलियों ने दी सूचना
शुक्रवार सुबह माया जब जिम नहीं पहुंचीं तो उनकी सहेलियां उन्हें उठाने घर गईं। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। छत से खिड़की के रास्ते अंदर झांककर देखा तो माया फांसी के फंदे पर झूलती मिलीं। सहेलियों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को जानकारी दी।

पुलिस ने की कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के चाचा वामन साहू ने बताया कि माया रायपुर में अकेली रहती थीं और रोजाना की तरह जिम का संचालन करती थीं। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Also Read: धमतरी में छात्र ने मोबाइल नही मिलने पर लगाई फांसी, परिजनों ने धान बेचकर देने की कही थी बात



