सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, डाक्टरों ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को गुरुवार को अचानक तबीयत में गिरावट आई, जिसके बाद उन्हें गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया।

डाक्टरों ने दी राहत की जानकारी

Soniya Gandhi hospital: सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति अब स्थिर है और डाक्टरों का कहना है कि उन्हें शुक्रवार तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है।

पेट की समस्या के कारण भर्ती

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष, डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि सोनिया गांधी को पेट से संबंधित कुछ समस्याओं के कारण भर्ती किया गया था, लेकिन कोई गंभीर खतरा नहीं है। वह डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं और पूरी संभावना है कि उन्हें शुक्रवार सुबह तक छुट्टी मिल जाएगी।

सोनिया गांधी की उम्र अब 78 वर्ष हो चुकी है, और इस स्थिति में उनके स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

Also Read: राजिम कुंभ कल्प में 12 साल का नागा बाबा चर्चा का विषय,जानिए किस कठिन प्रकिया से बनते है नागा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button