CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने पदक विजेताओं को करोड़ों की प्रोत्साहन राशि देने का किया ऐलान, सरगुजा की रामगढ़ पहाड़ी संरक्षण पर केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट, रायपुर सिलतरा हादसे में 6 मजदूरों की मौत, CGPSC परीक्षा गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का नोटिस, महासमुंद में प्रेमी विवाद में युवक की हत्या, कवर्धा में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, NH-930 सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर जांच में खामियां उजागर, बस्तरिया राज मोर्चा ने बोधघाट परियोजना व रेल लाइन का किया विरोध, सेमीकंडक्टर मिशन में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका पर संगोष्ठी की घोषणा, 9 राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग से नोटिस व डीलिस्टिंग की कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर में ईडी की बड़ी छापेमारी समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक में सीएम साय का बड़ा ऐलान

Olympic Incentive: रायपुर सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अब 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बैठक में ऑडिट रिपोर्ट, बजट अनुमोदन और ऑडिटर की नियुक्ति जैसे अहम एजेंडा पर चर्चा हुई। सीएम ने ऐलान किया कि स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

रामगढ़ पहाड़ी संरक्षण पर केंद्र का पत्र

Heritage Protection: केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर सरगुजा की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर रामगढ़ पहाड़ी के संरक्षण पर रिपोर्ट मांगी है। यह पत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर भेजा गया। मंत्रालय ने राज्य सरकार से जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

सिलतरा हादसे में 6 मजदूरों की मौत पर CM साय की प्रतिकिया

Silatra Accident: रायपुर के सिलतरा स्थित निर्माणाधीन प्लांट में हिस्सा गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय ने मृतकों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और कई मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं।

CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, हाईकोर्ट का नोटिस

PSC Irregularity: सीजीपीएससी परीक्षा में मेरिट सूची पर सवाल उठे हैं। एक अभ्यर्थी का चयन बिना स्थायी जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए हो गया। इस मामले को दिग्विजय दास सिरमौर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने CGPSC को नोटिस जारी कर पूरा रिकॉर्ड पेश करने का आदेश दिया है।

कवर्धा में आदिवासी युवती से दुष्कर्म

Gangrape Case: कवर्धा में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नशे की हालत में युवती का अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मौके पर रीक्रिएशन कर घटना का खुलासा किया।

NH 930 सड़क की गुणवत्ता जांच

NH Road Check: आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर 133 करोड़ की लागत से बनी झलमला-शेरपार (37.28 किमी) सड़क की जांच टीम ने की। टीम ने दर्जनों जगह कोर कटिंग कर सड़क की मोटाई और गुणवत्ता की जांच की। अधीक्षण अभियंता ने खराब निर्माण पर नाराजगी जताई और सड़क को फिर से बनाने का निर्देश दिया।

बस्तरिया राज मोर्चा का विरोध

Bodhghat Project: बस्तरिया राज मोर्चा ने बोधघाट परियोजना और कोत्तागुड़म–किरंदुल रेल लाइन का विरोध किया। संयोजक मनीष कुंजाम ने कहा कि इससे 56 गांव जलमग्न हो जाएंगे और आदिवासी संस्कृति पर खतरा आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परियोजना केवल खनन कंपनियों के हित साधने के लिए लाई जा रही है।

राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में छत्तीसगढ़ की भूमिका

Semiconductor Mission: रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने “मेक-इन-सिलिकॉन” संगोष्ठी का पोस्टर और वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में अग्रणी भूमिका निभाएगा। यह संगोष्ठी 7-8 नवंबर को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी।

9 राजनीतिक दलों को नोटिस, डीलिस्टिंग की कार्रवाई

Political Parties: निर्वाचन आयोग ने 334 गैरमान्यता प्राप्त दलों पर कार्रवाई शुरू की है, जिनमें छत्तीसगढ़ की 9 पार्टियां भी शामिल हैं। वार्षिक रिपोर्ट और व्यय विवरण समय पर जमा न करने पर इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीलिस्टिंग का अंतिम निर्णय भारत निर्वाचन आयोग करेगा।

रायपुर-बिलासपुर में ED की कार्रवाई

ED Raid: छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने रायपुर और बिलासपुर में बिल्डर्स के ठिकानों पर छापा मारा। सुल्तानिया ग्रुप की मीनाक्षी सेल्स समेत कई जगह छानबीन चल रही है। ईडी टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और कारोबारियों से पूछताछ कर रही है।

Also Read: CG Liquor Misbrand: सरकारी देशी शराब भी निकली मिसब्रांड, लैब रिपोर्ट में खुलासा, शराब में मिला माइक्रो पार्टिकल, पीने वाले हो जाए सावधान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button