Sleeper Coach Bedroll: नए साल से रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर-क्लास के यात्रियों को देगा बेडरोल, कंबर-चादर ढोने का झंझट खत्म, जानें पूरी डिटेल

दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर अब रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल देने की तैयारी चल रही है। इस सेवा को लेकर रायपुर मंडल के अधिकारी चेन्नई मंडल से आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा कर रहे हैं। सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हुईं तो नए साल से यह सुविधा शुरू की जा सकती है। इसे शुरुआती चरण में कुछ चुनिंदा ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा। रेलवे जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा।

चेन्नई मंडल में 1 जनवरी से मिलेगी सुविधा

चेन्नई डिवीजन पहले ही बता चुका है कि 1 जनवरी 2026 से स्लीपर कोच में भी साफ और सैनिटाइज बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा। अभी यह सुविधा केवल एसी कोच में मिलती है जिसमें चादर, तकिया, कंबल और तौलिया शामिल होते हैं। चेन्नई मंडल का मॉडल रायपुर में भी अपनाए जाने की संभावना है।

स्लीपर क्लास में पहली बार बेडरोल

भारतीय रेलवे पहली बार स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए यह सेवा शुरू कर रहा है। इसके लिए यात्रियों को अलग से शुल्क देना होगा। चेन्नई मंडल की दरें इस प्रकार हैं। पूरा सेट जिसमें चादर, तकिया और कवर शामिल है, उसकी कीमत 50 रुपए तय की गई है। सिर्फ चादर 20 रुपए और कवर सहित तकिया 30 रुपए में उपलब्ध होगा। यात्री बेडरोल कोच अटेंडेंट से खरीद सकेंगे और इसकी कीमत टिकट में शामिल नहीं होगी।

Also Read: CG Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इन मुद्दों पर मचेगा हंगामा, पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर होगी चर्चा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button