Ravi Bhagat Post: नाराज CG BJP युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष रवि भगत का नया पोस्ट, सांसद बंगले के मुद्दे पर साधा निशाना

रायगढ़ Ravi Bhagat Post: भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रवि भगत एक बार फिर अपने तेवरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने रायगढ़ में सांसद को सरकारी बंगला न मिलने को लेकर नाराजगी जताई है और सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर सवाल खड़े किए हैं।

सोशल मीडिया पर क्या लिखा रवि भगत ने

रवि भगत ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं लिख दूं तो लोग कहेंगे बदनाम कर रहा हूं। रायगढ़ में बरसों से सांसद निवास हुआ करता था। आज वह किसी और ने अपने लिए ले लिया और अब एक जनजाति समाज के सांसद को यहां बंगला आबंटित नहीं हो रहा है। यह दुर्भाग्य है। क्या सांसद को उसका हक पाने के लिए आपके पास आकर गिड़गिड़ाना पड़ेगा? यह सोचना ही गलत है।”

उन्होंने आगे लिखा, “जनजाति समाज सीमित आवश्यकताओं में जीता है, सब सह लेता है लेकिन जब जवाब देता है तो उसकी गूंज दूर तक जाती है। रायगढ़ की जनता भी अपने सांसद से मिलने के लिए एक ठिकाने की तलाश करती है लेकिन करें तो क्या।”

पहले भी पार्टी नेतृत्व पर साध चुके हैं निशाना

रवि भगत की नाराजगी कोई नई बात नहीं है। कुछ महीने पहले उन्होंने डीएमएफ फंड के उपयोग को लेकर राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर भी सवाल उठाए थे। उस वक्त पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

कांग्रेस भी बना रही मुद्दा

रवि भगत के बयानों को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर रहती है। पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई बार उनके सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देकर भाजपा को घेर चुके हैं। अब सांसद बंगले को लेकर उठे इस नए विवाद पर सरकार और संगठन की प्रतिक्रिया पर सबकी नज़र है।

Also Read: Rahul Tikriha Video: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, देखिये वीडियो

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button