
CG Vyapam New Exam Calendar 2025-26: छत्तीसगढ़ के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 2026 की शुरुआत यानी जनवरी से मार्च तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। ये वो परीक्षाएं हैं जिनसे हजारों लोगों की सरकारी नौकरी की राह खुलेगी। व्यापम कार्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर से 3 मई 2025 को यह सूचना जारी की गई।
व्यापम परीक्षा कैलेंडर (जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक)
| क्र. | विभाग/संस्था का नाम | पदनाम/परीक्षा का नाम | संभावित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
| 1 | संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ | फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (अपरान्ह में) | 31-08-2025 |
| 2 | छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर | रसायनज्ञ | 11-01-2026 |
| 3 | एस.सी.ई.आर.टी., रायपुर | छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) | 01-02-2026 |
| 4 | नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) | उप अभियंता (सिविल / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) | 08-02-2026 |
| 5 | मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग, नवा रायपुर | डी.टी.पी ऑपरेटर एवं अन्य (समूह 3) | 01-03-2026 |
| 6 | मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग, नवा रायपुर | मैकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन एवं अन्य (समूह 2) | 08-03-2026 |
| 7 | जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ (WRD) | सहायक मानचित्रकार (सिविल) | 15-03-2026 |
| 8 | छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर | प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-2 | 22-03-2026 |
CGVYAPAM की 2025 में होने वाली परीक्षा
| परीक्षा/पदनाम | तिथि |
|---|---|
| PET/PPHT | 08 मई 2025 |
| PAT/PVPT | 15 मई 2025 |
| B.Sc नर्सिंग | 29 मई 2025 |
| सहायक विकास विस्तार अधिकारी | 15 जून 2025 |
| सहायक सांख्यिकी अधिकारी | 13 अप्रैल 2025 |
अभ्यर्थी इन बातों का रखे ध्यान
- व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
- परीक्षा तिथि से पहले आवेदन और दस्तावेजों की जांच कर लें।
- पाठ्यक्रम और सिलेबस को ध्यान से पढ़कर समय से तैयारी शुरू करें।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें—ये परीक्षाएं आपके लिए एक बड़ा मौका हैं। समय पर फार्म भरिए, तैयारी कीजिए और नौकरी पक्की कीजिए।



