भाजपा सहयोग केंद्र का नया शेड्यूल जारी, आज से 13 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे जनता की फरियाद

रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ के लिए अगले एक सप्ताह का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज यानी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सरकार के अलग-अलग मंत्री मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे आम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने की कोशिश करेंगे। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के उद्देश्य से मंत्रियों के बैठने के लिए विशेष दिन तय किए गए हैं।

जानें किस दिन कौन से मंत्री सहयोग केंद्र में रहेंगे उपलब्ध

शेड्यूल के अनुसार आज कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में लोगों से मिलेंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही भी मौजूद रहेंगे। मंगलवार 10 फरवरी को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मोर्चा संभालेंगे। बुधवार 11 फरवरी को गुरु खुशवंत और गुरुवार 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी जनता की समस्याएं सुनेंगे। सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केंद्र में उपस्थित रहकर फरियादियों से मुलाकात करेंगे। इन सभी मंत्रियों के साथ भाजपा के अलग-अलग प्रदेश उपाध्यक्ष भी मौजूद रहकर शिकायतों के निराकरण में सहयोग करेंगे।

Also Read: श्रद्धांजलि योजना: ग्रामीण परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए तुरंत 2000 रुपए की मिलती है सहायता राशि

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button