
जगदलपुर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर दरभा इलाके में हुआ, जब बाढ़ के पानी में एक स्विफ्ट डिजायर कार बह गई। कार में सवार तमिलनाडु के एक परिवार के चार सदस्य – पति, पत्नी और दो बच्चे – कार समेत पानी के तेज बहाव में बह गए।
ड्राइवर ने तैरकर बचाई जान
Jagdalpur News: कार चला रहे ड्राइवर ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और परिवार के बाकी सदस्य पानी में फंस चुके थे।

SDRF ने देर रात निकाले शव
SDRF Rescue Jagdalpur: घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद कार में फंसे सभी शवों को बाहर निकाला गया। एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि की है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
देखिये वीडियो-
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
Also Read: जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: रायपुर के युवक की मौत, पैर फिसलने से वाटरफॉल में गिरा



