
रायपुर। CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बुधवार सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां बीते कई दिनों से उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं आज सुबह से हल्की से मध्यम बारिश ने कुछ राहत दी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
रायपुर समेत कई जिलों में दिनभर रह सकते हैं बादल
CG IMD Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने कहा कि रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

तेज आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा
Today Raipur Weather Update: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान आ सकते हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
लोगों को दी गई सतर्कता की सलाह
Weather News: विभाग ने खास तौर पर किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए पेड़ के नीचे या ऊंचे स्थानों पर खड़े होने से बचने को कहा गया है।
प्रदेश में बारिश की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी करता रहेगा।



