Road Accident: छत्तीसगढ़ में क्रिकेटर की मौत! लौट रहे थे क्रिकेट खेलकर, तभी हो गया ये दर्दनाक हादसा

जांजगीर: Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे एक बाइक सवार खिलाड़ी की दुर्घटना में मौत हो गई है, जबकि उसके साथ के दो अन्य खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना जिले के चाम्पा के हथनेवरा गांव के पास की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, हथनेवरा गांव के तीन खिलाड़ी क्रिकेट खेलकर एक ही बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक खिलाड़ी की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घायल खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जाँच में जुटी

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल दोनों खिलाड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम निगरानी रख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की वजहों की जाँच शुरू कर दी है, ताकि दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Also Read: Dhamtari Road Accident: धमतरी में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, पूर्व सरपंच की मौत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button