CG Assembly Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में मचेगा सियासी घमासान, भर्ती परीक्षाएं, घोटाले और इस विधेयक पर होगा चर्चा

रायपुर। CG Assembly Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज चौथे दिन बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गया है। सत्र के इस दिन सदन में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रहने की उम्मीद है। विपक्ष जहां सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। दिन भर की कार्यवाही में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला, पंचायतों की दुर्दशा और सरकारी मकानों की बिक्री जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है। इसके अलावा सदन में 5 महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

मंडल संयोजक भर्ती परीक्षा बनेगी बड़ा मुद्दा

Vidhan Sabha Session 2025: आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में हुई मंडल संयोजक भर्ती परीक्षा को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस मुद्दे पर मंत्री राम विचार नेताम सदन में जवाब देंगे। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बरती गई।

भारतमाला परियोजना और पंचायतों की दुर्दशा पर विपक्ष का हमला

Today CG Assembly: विधायक धरमलाल कौशिक भारतमाला प्रोजेक्ट में हुए कथित घोटाले को सदन में जोर-शोर से उठाएंगे। Bharat Mala Project वहीं विधायक राघवेंद्र सिंह जांजगीर-चांपा जिले की पंचायतों में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए सामने लाएंगे।

सरकारी मकानों की बिक्री और वित्तीय मामलों पर भी सवाल

Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा मकानों की बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस पर संबंधित मंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जवाब देंगे।

आज पेश होंगे 5 अहम विधेयक

CG Legislative News: सत्र के चौथे दिन सरकार पांच महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें प्रशासनिक और वित्तीय सुधार से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

सत्र का आज का दिन कई दृष्टिकोणों से राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। जहां विपक्ष सरकार को घेरने के लिए आक्रामक रुख अपना सकता है, वहीं सरकार इन आरोपों का जवाब देने और विधेयकों को पारित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Also Read: Narayanpur Health Department Bharti 2025: छत्तीसगढ़ नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button