Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने कबूली राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात, सबूत सामने आते ही रो पड़ी

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय के बहुचर्चित हत्या मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। सोनम रघुवंशी ने आखिरकार अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। शिलांग पुलिस ने जब उसके सामने ठोस सबूत रखे, तो वह भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी और रोने लगी। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस दौरान सोनम और मामले में संदेहास्पद भूमिका निभा रहे राज कुशवाहा का आमना-सामना भी कराया।

मेघालय में सामने आए चर्चित हत्या कांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान सोनम रघुवंशी ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल थी। सूत्रों के अनुसार, शिलांग पुलिस ने जब उससे वारदात से जुड़े ठोस सबूत पेश किए, तो सोनम फूट-फूटकर रोने लगी और आखिरकार अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने सोनम और हत्या के एक अन्य संदिग्ध राज कुशवाहा को आमने-सामने बैठाकर भी सवाल-जवाब किए। इसके बाद सोनम को कोर्ट में पेश किया गया।

बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच मेघालय पुलिस की एसआईटी कर रही है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम को रीक्रिएट करने की तैयारी में जुटी है, ताकि साजिश की हर परत को उजागर किया जा सके।

हनीमून के बहाने पहुंची थी मेघालय, पर्दे के पीछे चल रही थी साजिश

मेघालय घूमने और हनीमून मनाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन ये यात्रा अचानक एक रहस्यमयी मौत में बदल गई। राजा की संदिग्ध हालातों में मौत के बाद मामला धीरे-धीरे हत्या की शक्ल लेने लगा।

पुलिस को घटनास्थल से मिले डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और व्हाट्सऐप चैट्स ने इस पूरे मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की।

अब जब सोनम ने खुद साजिश में शामिल होने की बात मान ली है, तो केस एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले पर औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस ने क्या कहा

ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि मेघालय पुलिस ने इस जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया है। इस मामले में इंदौर और गाजीपुर में आरोपियों के घरों और अन्य जगहों से महत्वपूर्ण सबूत एकत्रित किए गए हैं।

सोनम और उसके साथियों को पिछले महीने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों को छह दिन और गाजीपुर से एक आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर रखा है।

बताया गया कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में छुट्टियां मनाते हुए लापता हो गए थे, जबकि उनका शव दो जून को एक खाई में पाया गया था।

Also Read: Khan Sir Wedding Viral Photos: खान सर की पत्नी की पहली झलक: शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button