धमतरी: कॉलोनी में अवैध पटाखा भंडारण, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई; लाखों के विस्फोटक जब्त

धमतरी: दीपावली त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा और जनसुरक्षा की दृष्टि से धमतरी पुलिस और प्रशासन ने शहर में सघन जाँच अभियान चलाया। इसी दौरान, विवेकानंद कॉलोनी, गली नंबर 3 में एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण पाया गया, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई की गई।

  • लाखों के पटाखे जब्त: सीएसपी और थाना सिटी कोतवाली की टीम तथा तहसीलदार ने मौके पर जाँच की। उन्हें मकान के भीतर विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे 10 बड़े कार्टून, 09 विमल थैले, 06 छोटे बोरे और अन्य सामग्री मिली, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
  • आरोपी पर मामला दर्ज: आरोपी हरेश साधवानी (44) पर विस्फोटक पदार्थों का अवैध और असुरक्षित भंडारण करने के आरोप में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 288 भारतीय न्याय संहिता (BNS) और धारा 09(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू: पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास केवल अस्थायी लाइसेंस था, लेकिन उसने नियमों का उल्लंघन करते हुए रिहायशी इलाके में भारी मात्रा में भंडारण किया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसधारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Also Read: धमतरी के सेमरा गांव में एक सप्ताह पहले ही मनाई गई दिवाली: सदियों पुरानी परंपरा, बैगा के सपने में आए सिरदार देव ने दिया था आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button