CG Weather Update Today: रायपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार की शाम राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की रफ्तार और तेज़ होगी, खासतौर पर बस्तर संभाग में इसका असर ज्यादा रहेगा।

रायपुर में बदला मौसम का मिजाज

Raipur Weather News: रविवार को पूरे दिन राजधानी में धूप और बादलों के बीच उमस भरा मौसम बना रहा। शाम को अचानक बादल घिर आए और जोरदार गर्जना के साथ तेज़ बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मुताबिक रात साढ़े आठ बजे तक 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश से प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया और कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई।

अगले 3 दिन तेज़ होगी बारिश

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून द्रोणिका अब अपनी सामान्य स्थिति में है। यह उत्तर गुजरात, राजस्थान से होते हुए मध्यप्रदेश और बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके असर से आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश और तेज़ होगी।

किन जिलों में अलर्ट

CG Today Rainfall: मौसम विभाग ने सोमवार के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

  • बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव
  • रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव
  • कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

इन जिलों में आज मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

IMD Alert: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। रायपुर और बिलासपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका है। विभाग ने किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है, खासकर खुले मैदानों में काम करते समय बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए।

Also Read: CG Conversion Case: छत्तीसगढ़ में फिर सामने आए धर्मांतरण के मामले, इस जिलों में 24 लोग हिरासत में

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button