Tomar Brothers Case Update: हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स पर पुलिस का शिकंजा, रोहित तोमर की पत्नी गिरफ्तार; 3 लाख उधार देकर मांगे 10 लाख

रायपुर: Tomar Brothers Case Update: राजधानी रायपुर में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने मंगलवार, 15 जुलाई को रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। भावना से पूछताछ के जरिए पुलिस फरार आरोपियों के ठिकानों का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

3 लाख उधार देकर 15 लाख की कार गिरवी, फिर भी मांगे 10 लाख

CG History Sheeter Brothers Case Update: पुलिस के अनुसार भावना तोमर, शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर रही हैं और जमीन के कारोबार से जुड़ी रही हैं। उस पर आरोप है कि उसने एक पीड़ित को सिर्फ 3 लाख रुपए उधार देकर उसकी करीब 15 लाख रुपए की जगुआर कार गिरवी रख ली। इसके बाद पीड़ित से 5 लाख वसूलने के बावजूद वह 10 लाख की अतिरिक्त मांग करती रही।

Historysheeter Tomar Brothers: मंगलवार को गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने भावना के पास से एक जगुआर कार, दो मोबाइल फोन और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार भावना, अपने पति रोहित तोमर के लगातार संपर्क में थी। पुलिस अब भावना से पूछताछ कर रोहित और वीरेन्द्र तोमर के छिपने के ठिकानों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Also Read: History Sheeter Tomar Brothers Case: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार पति और रोहित तोमर की तलाश जारी

7 मुकदमे दर्ज, गिरफ्तारी वारंट के बाद भी फरार

CG History sheeter Virendra: हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र और रोहित तोमर पर अब तक 7 आपराधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें धमकी देना, ब्लैकमेलिंग और ब्याज के नाम पर कई गुना राशि वसूलने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस के आवेदन पर कोर्ट ने दोनों को 18 अगस्त तक पेश होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका था, लेकिन दोनों आरोपी अब तक फरार हैं।

जमीन कब्जे और कोरे चेक के जरिए धमकी

CG News: पुलिस के पास पुरानी बस्ती थाने में इन दोनों आरोपियों के खिलाफ दो और नई शिकायतें दर्ज हुई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने कर्ज के बदले उनकी जमीन के दस्तावेज और कोरे चेक रख लिए और बाद में रकम लौटाने के बावजूद और पैसा मांगा। दस्तावेज लौटाने की बजाय प्रॉपर्टी कब्जाने की धमकी भी दी गई।

पीड़ितों ने बताया कि पुलिस द्वारा जून में आरोपियों के घर पर की गई जांच के बाद वे हिम्मत कर थाने पहुंचे। तभी से दोनों आरोपी फरार हैं।

सीएसपी ने घर पर चस्पा किए वारंट

Rohit Tomar’s wife Arrested: पुरानी बस्ती के सीएसपी राजेश देवांगन खुद भाठागांव स्थित साईं विला पहुंचे और आरोपियों के घर पर गिरफ्तारी वारंट चस्पा किया। परंतु पुलिस टीम को वहां आरोपी नहीं मिले। इसके बाद रिश्तेदारों को कोर्ट के आदेशों की जानकारी दी गई। सोमवार को कोर्ट को सूचित किया गया कि आरोपी पूछताछ से बचने के लिए जानबूझकर गायब हैं। इसके आधार पर कोर्ट ने उद्घोषणा जारी करते हुए 18 अगस्त तक पेश होने का अंतिम अवसर दिया है।

जांच जारी, अन्य मामलों की भी संभावना

टीआई पुरानी बस्ती के अनुसार, पुलिस दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। मामले की जांच के बाद अन्य अपराध भी दर्ज किए जा सकते हैं।

Also Read: Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में चल रहा था ‘जामताड़ा स्टाइल’ में साइबर ठगी, टेलीग्राम बग के नाम पर वसूले विदेशियों से पैसे

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button