
छत्तीसगढ़ राजभवन को अब ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किए जाने के बाद, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने राजभवन का नाम परिवर्तित कर लोकभवन करने का आदेश जारी कर दिया है। यह फैसला राज्य में शासन और जनता के बीच सहजता और जुड़ाव को दर्शाने की दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है।
राज्यपालों के सम्मेलन के सुझाव पर हुआ नाम परिवर्तन
राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रसन्ना ने बताया कि यह नाम परिवर्तन राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में दिए गए एक महत्वपूर्ण सुझाव के अनुरूप किया गया है। सम्मेलन में यह विचार रखा गया था कि राजभवनों (गवर्नर्स हाउस) का नाम बदलकर लोकभवन (पीपुल्स हाउस) किया जाए, ताकि ये संस्थान आम जनता से अधिक जुड़े हुए महसूस हों।
शासकीय प्रयोजनों के लिए अब ‘लोकभवन’ ही मान्य
गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र और उसके परिपालन में राज्यपाल के सचिव द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार, अब से छत्तीसगढ़ में सभी शासकीय (सरकारी) प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम ‘लोकभवन’ के नाम से ही पढ़ा एवं लिखा जाएगा। यह परिवर्तन जन-केंद्रित शासन और सरलीकरण की भावना को बल देता है।
Also Read: PM मोदी के बाद शाह-नड्डा की जोड़ी आ रही छत्तीसगढ़, इस बड़ी वजह से आ रहे राज्य, बस्तर से खास कनेक्शन…



