छत्तीसगढ़ में बंपर प्रशासनिक फेरबदल: पंचायत विभाग में 44 अफसरों का तबादला, 13 CEO बदले गए

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश में कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े फेरबदल में विभाग के कुल 44 अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं।

13 जनपद CEO और 14 विकास विस्तार अधिकारी बदले

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस तबादले से सबसे ज्यादा प्रभावित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हुए हैं। कुल 13 जनपद पंचायतों के CEO का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा, 14 विकास विस्तार अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

CEO और विकास विस्तार अधिकारियों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों को भी बदला गया है। जारी सूची के अनुसार 3 संयुक्त आयुक्त, 6 सहायक परियोजना अधिकारी और 8 सहायक विकास विस्तार अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

देखिये ट्रांसफर आदेश-

यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य की ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देने और मैदानी स्तर पर कामकाज में बदलाव लाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कुल 44 अधिकारियों के एक साथ ट्रांसफर होने से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Also Read: छत्तीसगढ़ में लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा: निलंबन के बाद इन जगहों के स्कूलों में होगी पोस्टिंग, DPI ने जारी किया आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button